spot_img
spot_img
Homeअपराधभाई ने की थी बहन की हत्या,पुलिस ने किया खुलासा

भाई ने की थी बहन की हत्या,पुलिस ने किया खुलासा

बसंत विहार क्षेत्र में 22 सितंबर को जंगल में युवती का शव मिलने के मामले में दून पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने इस जघन्य वारदात में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि युवती का सगा भाई घटना के बाद से फरार है।
मृतका की पहचान विशाखा (22), निवासी स्मिथनगर, प्रेमनगर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार नशा करने को लेकर हुए विवाद में विशाखा के भाई विशाल ने उसकी हत्या कर दी, और शव को ठिकाने लगाने में किरायेदार लोकेन्द्र उर्फ राजा (26) ने उसकी मदद की।
22 सितंबर की सुबह पितांबरपुर मजार के पास जंगल में झाड़ियों के बीच एक सफेद कट्टे में बंधा हुआ युवती का शव बरामद हुआ था। मृतका के हाथ-पैर बंधे हुए थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया और जांच शुरू की।
पुलिस ने घटनास्थल व मृतका के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दो लोग सफेद कट्टा लेकर बाइक पर जाते हुए नजर आए। जांच में उनकी पहचान मृतका के भाई विशाल और किरायेदार राजा के रूप में हुई।
पुलिस ने लोकेन्द्र उर्फ राजा को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो उसने हत्या और शव ठिकाने लगाने की पूरी कहानी बयां कर दी।
राजा ने बताया कि 21 सितंबर की रात विशाल ने सुलफे के नशे में बहन विशाखा के साथ मारपीट की। रात करीब 1 बजे वह राजा को बुलाकर अपने कमरे में ले गया, जहां विशाखा मृत अवस्था में फर्श पर पड़ी थी और उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे।
विशाल ने राजा को बताया कि उसने ही विशाखा के साथ मारपीट की है। इसके बाद दोनों ने शव को सफेद कट्टे में डालकर टी-स्टेट के जंगल में एक गड्ढे में फेंक दिया।
घटना के बाद से मुख्य आरोपी विशाल फरार है। पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular