spot_img
spot_img
Homeदेहरादूनउत्तराखंड बना शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी राज्य: धामी

उत्तराखंड बना शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी राज्य: धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उत्तराखंड सीएसआर डायलॉग कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट के प्राथमिक विद्यालय में डिजिटल क्लासरूम का वर्चुअल शुभारंभ किया। कार्यक्रम में एक्सिस बैंक समूह व टोयोटा इंडिया के साथ राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सशक्तिकरण के क्षेत्रों में कार्य करने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रतिष्ठित कॉर्पोरेट हाउस राज्य में अपनी सामाजिक ज़िम्मेदारियों के तहत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जैसे अहम क्षेत्रों में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने आईआईएफसीएल, मैनकाइंड, टोयोटा, नेस्ले, टीएचडीसी, एचडीएफसी, जैसी कंपनियों द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक कार्यों की भी सराहना की।
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का जिक्र, स्टार्टअप्स को मिला बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में राज्य को 3.56 लाख रुपये करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनमें से ₹1 लाख करोड़ से अधिक के प्रस्तावों पर कार्य प्रारंभ हो चुका है। औद्योगिक, लॉजिस्टिक, स्टार्टअप और एमएसएमई नीतियों सहित 30 से अधिक नई नीतियां लागू की गई हैं। स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए 200 करोड़ रुपये का वेंचर फंड और इनक्यूबेशन सेंटर भी स्थापित किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू करने वाला देश का पहला राज्य है। सरकारी स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें अनिवार्य की गई हैं और 12वीं के व्यावसायिक छात्रों के लिए पहली बार रोजगार मेलों का आयोजन किया गया, जिससे 146 विद्यार्थियों को नौकरी मिली। इसके अलावा ‘राज्य पाठ्यचर्या रूपरेखा’ बनाकर उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है।
मुख्यमंत्री धामी ने दो टूक कहा कि राज्य में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है, जिसकी बदौलत पिछले साढ़े चार वर्षों में 25 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। अब तक 100 से अधिक नकल माफियाओं को जेल भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि हाल ही में एक बार फिर पेपर लीक की कोशिश कर राज्य में अराजकता फैलाने की साजिश की गई, लेकिन सरकार नकल माफियाओं को जड़ से समाप्त किए बिना चैन से नहीं बैठेगी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर, टोयोटा इंडिया के कंट्री हेड विक्रम गुलाटी, सचिव उद्योग विनय शंकर पाण्डेय, अपर सचिव मनमोहन मैनाली सहित विभिन्न कंपनियों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular