spot_img
spot_img
Homeदेहरादूनसीएम धामी ने दुकानदारों से की बातचीत, जीएसटी की नई दरों की...

सीएम धामी ने दुकानदारों से की बातचीत, जीएसटी की नई दरों की दी जानकारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून के कुँआवाला बाजार में स्वदेशी अपनाओ और जीएसटी की नई दरों के प्रचार-प्रसार हेतु जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत बाजार भ्रमण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के लाभ और हाल ही में कर प्रणाली में किए गए बदलावों की जानकारी साझा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को अपनाना न सिर्फ आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सशक्त कदम है, बल्कि इससे स्थानीय कारीगरों, लघु उद्योगों और युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने दैनिक जीवन में अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करें और विदेशी उत्पादों पर निर्भरता को कम करें।

सीएम धामी ने कहा कि जीएसटी दरों में हाल ही में किए गए संशोधन का मुख्य उद्देश्य व्यापारिक गतिविधियों को सरल बनाना और आम जनता को राहत देना है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी और सरल कर प्रणाली के माध्यम से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जन-जागरूकता और नागरिकों की भागीदारी से ही स्वदेशी अपनाओ अभियान को व्यापक सफलता मिल सकती है और यह राज्य की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में सहायक होगा।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular