spot_img
spot_img
Homeउत्तराखण्डजौनसार बावर क्षेत्र की जनता ने क्यूं किया सतपाल महाराज का...

जौनसार बावर क्षेत्र की जनता ने क्यूं किया सतपाल महाराज का सम्मान?

देहरादून। कालसी जौनसार बावर क्षेत्र में पर्यटन को बढावा देने को लेकर प्रदेश सरकार की कोशिशों को मिला है स्थानीय लोगों का साथ । इस सिलसिले मे कालसी जौनसार बावर क्षेत्र के लोगों ने बुधवार को प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज को सम्मानित किया।

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज का सुभाष रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में
कालसी जौनसार बावर क्षेत्र के लोगों ने स्वागत करते हुए कहा कि आज उनके प्रयासों से जौनसार बावर क्षेत्र के धार्मिक एवं पौराणिक महत्व के स्थलों को एक विशिष्ट पहचान मिली है। चारों महासू देवता बासिक महासू, पबासिक महासू, बोठिया महासू और चालदा महासू के साथ-साथ मैन्द्रथ मंदिर, ठढियार मंदिर, मोहना मंदिर, हनोल मंदिर, समाल्टा मंदिर, दसऊ मंदिर, थैना मंदिर, बिसोई मंदिर, लखवाड़ मंदिर एवं लखस्यार मंदिर को पर्यटन विभाग द्वारा प्रचारित एवं प्रसारित करने पर उन्होने प्रसन्नता जाहिर की। उन्होने कहा कि महाराज जी के प्रयासों से तमाम मंदिरों के धार्मिक एवं पौराणिक महत्व के इन स्थलों को पर्यटन एवं तीर्थाटन की दृष्टि से विकसित करने से क्षेत्र के लोगों में अपार उत्साह एवं प्रसन्नता है।

इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेश चौहान, दलीप बिष्ट, रणवीर, कांति राणा, आनंद तोमर, जयवीर चौहान, दिनेश शर्मा, सोहनवीर, सुनील, अमित, कुंदन आदि अनेक लोग मौजूद थे।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular