spot_img
spot_img
Homeउत्तराखण्डजानिए आज प्रदेश नेत्रत्व के सामने कैबिनेट मंत्री हरक ने पूर्व सीएम...

जानिए आज प्रदेश नेत्रत्व के सामने कैबिनेट मंत्री हरक ने पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र को जेल जाने से बचाने वाले बयान पर क्या कहा ?

कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने स्पष्ट किया कि वह पूर्व सीएम हरीश रावत द्धारा पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र को जेल भेजने से बचाने वाले अपने बयान पर कायम है | आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में अध्यक्ष मदन कौशिक समेत अन्य नेताओं के सामने अपना पक्ष रखने के बाद वह मीडिया से रूबरू हुए |

हाल में ही हरक सिंह रावत के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को जेल जाने से बचाने के सनसनीखेज बयान को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है | गौरतलब है कि एक निजी चैनल को दिये इंटरव्यू में हरक ने कहा था कि पूर्ववृति कॉंग्रेस सरकार में तत्कालीन सीएम हरीश रावत ने ढेंचा बीज घोटाले में त्रिवेन्द्र सिंह रावत को जेल भिजवाने की पूरी तैयारी कर ली थी | उस समय उन्होने ही त्रिवेन्द्र के पक्ष में टिप्पणी लिखकर जेल जाने से बचाया था | इसी मसले पर आज हरक सिंह को प्रदेश कार्यालय में अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया था | प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, महामंत्री संघटन अजय कुमार और अन्य पदाधिकारियों के समक्ष हरक सिंह ने अपना पक्ष रखा | कार्यालय से बाहर निकलते समय हरक ने वहाँ मौजूद पत्रकारों से कहा कि वह अपने बयान पर कायम है और उन्होने अपनी बात प्रदेश नेत्रत्व के सम्मुख रख दी है |

वहीं दूसरी और इस मसले पर पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र रावत ने अपरत्यक्ष रूप में हरक पर व्यंग करते हुए कहा कि गधा तो ढेंचा ढेंचा ही करता है | हालांकि जानकारों का मानना है कि हरक का अपने बयान पर इस तरह का स्टैंड लेना उनके लिए दिक्कत खड़ी कर सकता है और उन्हे भी इसका भली भांति अहसास है |

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular