spot_img
spot_img
Homeअपराधभाजपा मंडल महामंत्री की रास्ते के विवाद को लेकर हुई हत्या

भाजपा मंडल महामंत्री की रास्ते के विवाद को लेकर हुई हत्या

रुद्रपुर: खनन पट्टे के रास्ते के विवाद को लेकर शांतिपुरी में  भाजपा मंडल महामंत्री की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपित वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक शांतिपुरी  निवासी 35 वर्षीय संदीप सिंह कार्की  भाजपा मंडल महामंत्री थे। संदीप के नाम पर खनन का पट्टा भी है। जिसमें जाने के लिए संदीप के खेतों से रास्ता है।

स्थानीय  निवासियों से पता चला  कि शनिवार सुबह संदीप पत्नी को लेकर रुद्रपुर से शांतिपुरी पहुंचा। जहां पर पड़ोस में रहने वाले ललित मेहता ने खनन पट्टे पर जाने वाले मार्ग को रोक दिया था। इसका पता चलते ही संदीप वहां पहुंच गया और रास्ता खोलने लगा। यह देख ललित मेहता अपने भाई और पिता के साथ वहां पहुंच गया। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया ।

इस पर ललित मेहता ने संदीप के सीने पर असलहा सटाकर फायर कर दिया। जिससे संदीप लहुलूहान हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों भी पहुंच गए। आनन फानन में घायलावस्था में उसे किच्छा के सरकारी अस्पताल ले गए। जहां गंभीर हालत देख उसे रुद्रपुर के निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

रुद्रपुर निजी अस्पताल में डाक्टर ने संदीप को मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर सीओ आशीष भारद्वाज, कोतवाल विक्रम राठौर, रम्पुरा चौकी प्रभारी अनिल जोशी, पंतनगर के एसआइ अरविंद चौधरी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। साथ ही शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस  हत्यारोपियों की धरपकड़ की कार्यवाही शुरू कर दी है।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular