spot_img
spot_img
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी का नया जुमला चरितार्थ :करन माहरा

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी का नया जुमला चरितार्थ :करन माहरा

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  करन माहरा ने कहा कि उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी का नया जुमला चरितार्थ होता दिख रहा है।

“किया है, करती है, करेगी, सिर्फ भाजपा”

 

किया है: भारतीय जनता पार्टी में सदैव गरीब जनता का अपमान किया है।

 

करती है: भाजपा ही है जो शोषित एवं वंचित जनता को गरीब और अतिगरीब के नाम पर बांटती है।

 

करेगी.. सिर्फ भाजपा: भाजपा की जुमलेबाज़ी और आंकड़ेबाजी से साबित हो गया है कि गरीब जनता का शोषण करेगी

भाजपा एक तरफ खाद्य पदार्थों, बिजली, पानी, परिवहन, डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी कर जनता की जेब पर डाका डालने का काम करती है दूसरी तरफ केवल अंतोदय कार्ड धारकों के लिए मुफ्त 3 सिलेंडर की बात करती है तथा किसानों को गेहूं खरीद में मात्र ₹   20  बोनस की घोषणा करती है जोकि ऊंट के मुंह में जीरे के समान है ऐसा कर किसानों का भी मजाक उड़ आती है।

धामी सरकार ने कैबिनेट की बैठक कर अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रतिवर्ष 3 गैस सिलेंडर मुफ्त देने का निर्णय लिया है, सर्वप्रथम यह कैबिनेट का निर्णय आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है क्योंकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं चंपावत उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी हैं और उत्तराखंड के 25 लाख राशन कार्ड धारकों के साथ साथ 14 लाख बीपीएल व अंत्योदय गरीब कार्ड धारकों के साथ बहुत बड़ा छलावा है।

उत्तराखंड के लगभग 14 लाख गरीब कार्ड धारकों में से धामी सरकार मात्र 1 लाख 84 हजार परिवारों को ही इसके लाभ की बात कर रही है जबकि उत्तराखंड भाजपा ने 2022 देवभूमि दृष्टि पत्र में उत्तराखंड की जनता के साथ यह वायदा किया था कि “हम राज्य के सभी करीब करो ने 1 वर्ष में 3 निशुल्क एल.पी.जी सिलेंडर उपलब्ध कराएंगे” ऐसे में भाजपा अब जुमलेबाजी और आंकड़ेबाजी कर गरीब जनता के साथ छलावा और एक भद्दा मजाक कर रही है।

करन महरा ने कहा कि अंतोदय कार्ड धारकों के पास खाली गैस सिलेंडर उपलब्ध ही नहीं है उनमें से अधिकतर परिवार (अंतोदय कार्ड धारक) चूल्हा जलाने के लिए आज भी लकड़ी, कोयला, गोबर के उपले पर ही निर्भर हैं साथ ही केंद्र सरकार की उज्वला योजना के नियमानुसार मुफ्त गैस सिलेंडर का लाभ लेने वाले व्यक्ति के पास मोबाइल नंबर होना आवश्यक है, ऐसे में यह मान लेना कि सभी अंत्योदय कार्ड धारकों के पास मोबाइल उपलब्ध है और सभी गरीब सालभर में 3 मुफ्त गैस सिलेंडर का लाभ पा सकेंगे, यह केवल एक जुमला ही प्रतीत होता है जिसका कि भाजपा चंपावत उपचुनाव में लाभ लेना चाहती है, हमारा मानना है की उत्तराखंड की जनता समझदार एवं जागरूक है यह धामी सरकार के झूठे वादों और जुमलो में आने वाली नहीं है जिसका जवाब मुख्यमंत्री धामी को 31 मई के दिन चंपावत की जनता देगी।

 

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular