spot_img
spot_img
Homeअपराधकुख्यात अंतर्राजीय “पुष्पा गैंग” के 08 सदस्यों को चमोली पुलिस ने किया...

कुख्यात अंतर्राजीय “पुष्पा गैंग” के 08 सदस्यों को चमोली पुलिस ने किया गिरफ्तार 

चमोली : उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के दौरान देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु चारों धाम के दर्शन करने के लिए पहुँच रहे हैं। काफी संख्या में श्रद्धालुओं के चार धाम यात्रा में आने के दृष्टिगत इस दौरान टप्पेबाजी गिरोहो के भी सक्रिय होने की संभावना रहती है,जो कि चार धाम यात्रा में आए श्रद्धालुओं/यात्रियों के स्नान करते समय उनका ध्यान भटका कर सामान चोरी कर लेते हैं। एसपी चमोली सर्वेश पंवार महोदय द्वारा की जा रही मॉनिटरिंग के बीच चारधाम यात्रा के दौरान श्री बद्रीनाथ धाम आ रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा एवं उनके जानमाल की रक्षा के लिए चमोली पुलिस लगातार धरातल पर काम कर रही है।

श्री बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं का सामान चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के भीड़ में सम्मिलित होकर टप्पेबाजी करने वाले गैंग की उपस्थिति श्री बद्रीनाथ धाम में होने की गोपनीय सूचना थाना श्री बद्रीनाथ पुलिस को प्राप्त हुई थी जिसके क्रम में थाना पुलिस द्वारा सादे कपड़ों में आम यात्री बनकर व सर्विलांस की तकनीकी सहायता से  शातिर अंतर्राजीय “पुष्पा गैंग” के 08 सदस्यों को पड़ा पंचायत पार्किंग आस्था पथ रोड़ बद्रीनाथ से गिरफ्तार किया गया ।

पुष्पा गैंग सुबह दर्शन के लिए लगी भारी भीड़ में घुसकर लोगों को धक्का देते हुए उनकी जेबें टटोलते और पॉकेट मारियां करते थे। इस गिरोह के सभी सदस्य हवाई और रेल मार्ग से आंध्र प्रदेश से पहुंचे थे। गैंग का लीडर कृष्णा छेदाजा नामक व्यक्ति करता था।

पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में अपने सामान को हमेशा निगरानी में रखें और संदिग्ध गतिविधियों के प्रति सतर्क रहें। पुलिस भी लगातार गश्त बढ़ा कर ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है।

चोरी का खुलासा कर टप्पेबाजों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुये एसपी चमोली  द्वारा टीम को उत्साहवर्धन हेतु 5000 रु0 नगद पारितोषिक दिये जाने की घोषणा की गयी है।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular