spot_img
spot_img
Homeदेहरादूनमहिलाएं स्वयं के लिए प्रतिदिन निकाले तीन से चार घंटेः ऋतु खंडूड़ी 

महिलाएं स्वयं के लिए प्रतिदिन निकाले तीन से चार घंटेः ऋतु खंडूड़ी 

 देहरादून/यमकेश्वर, : उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने यमकेश्वर ब्लॉक के कुनाऊँ ग्राम में स्थित प्रगति ग्राम संगठन स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित स्टालों का निरीक्षण किया। इस दौरान इन स्टालों में स्थानीय महिलाओं द्वारा निर्मित शुद्ध शहद, विभिन्न प्रकार के मसाले, जैविक उत्पाद, जूट बैग्स तथा अन्य घरेलू उपयोगी सामग्री प्रदर्शित की गई थी।

इस अवसर पर निरीक्षण के दौरान स्पीकर ऋतु खण्डूडी ने महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सच्चे मायनों में महिला सशक्तिकरण तब ही संभव है जब महिलाएं स्वयं के लिए प्रतिदिन तीन से चार घंटे निकालें और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाते हैं, बल्कि समाज में उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाते हैं।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन स्वयं सहायता समूहों को बाजार में उचित दुकानें उपलब्ध करवाई जाएं, जिससे उनके उत्पादों को स्थायी विपणन मंच मिल सके। उन्होंने कहा कि महिलाओं की मेहनत का उन्हें उचित मूल्य मिले, इसके लिए स्थायी और नियमित बिक्री चैनल आवश्यक है।

इस दौरान इसके साथ ही उन्होंने उत्पादों की गुणवत्ता और स्वाद के मानकीकरण पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि अगर एक बार कोई ग्राहक किसी उत्पाद का स्वाद पसंद करता है, तो वह उसे दोबारा भी खरीदेगा इसके लिए उत्पादों की गुणवत्ता का उच्च स्तर बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।

विधानसभा अध्यक्ष खण्डूडी ने यह भी सुझाव दिया कि डिजिटल युग में समूहों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से अपने उत्पादों की बिक्री शुरू करनी चाहिए। इससे उनके उत्पादों को राज्य एवं देशभर में एक नया बाजार मिलेगा। उन्होंने समूह की महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि सरकार और प्रशासन उनके साथ हैं, बस आवश्यकता है उनके आत्मबल की और अपने हुनर को पहचानने की है।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular