spot_img
spot_img
HomeUncategorizedजानिए CBSE बोर्ड 10, 12वीं परीक्षा डेटशीट, किस दिन जारी करेगा और...

जानिए CBSE बोर्ड 10, 12वीं परीक्षा डेटशीट, किस दिन जारी करेगा और किस पैटर्न पर होगी यह परीक्षाएं ?

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10, 12वीं कक्षा के टर्म 1 बोर्ड परीक्षा की डेट शीट 18 अक्टूबर को जारी करने जा रही है । बोर्ड अधिकारीयो के अनुशार यह परीक्षा ऑफ़लाइन मोड में आयोजित की जाएगी । इसमें पहले छोटे विषयों की परीक्षा होगी, उसके बाद प्रमुख विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। गौरतल है कि बोर्ड ने कोरोना महामारी को देखते हुए इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को 2 हिस्सों में विभाजित किया है।

बोर्ड का कहना है कि ये सभी परीक्षाएं ऑफलाइन होंगी। टर्म 1 प्रत्येक परीक्षा 90 मिनट की अवधि की होगी। सर्दी को ध्यान में रखते हुए परीक्षा सुबह 10.30 बजे के बजाय 11.30 बजे शुरू होगी । सभी छात्रों के लिए पढ़ने का समय 15 मिनट के बजाय 20 मिनट होगा। प्रैक्टिकल परीक्षाएं टर्म परीक्षा समाप्त होने से पहले आयोजित की जाएंगी। कक्षा 10, 12 का अंतिम परिणाम दूसरे सत्र की परीक्षा के बाद घोषित किया जाएगा।

एक बार फिर जानिए इस cbse बोर्ड की परीक्षा किस तरह होंगी ।

कोरोना महामारी को देखते हुए CBSE ने इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को 2 हिस्सों में विभाजित किया है। हर परीक्षा में 50 प्रतिशत पाठ्यक्रम को कवर किया गया है। पूर्व में जारी cbse बोर्ड की अधिसूचना के अनुसार, कक्षा 10 और 12 के लिए टर्म 1 की परीक्षा 15 नवंबर से शुरू होगी, जबकि टर्म 2 मार्च-अप्रैल 2022 में आयोजित की जाएगी।
टर्म 1 परीक्षा एमसीक्यू प्रारूप में आयोजित की जाएगी, जिसमें छात्रों को ओएमआर शीट भरने के लिए कहा जाएगा। वहीं टर्म 2 परीक्षा में केस-आधारित, स्थिति-आधारित, ओपन-एंडेड प्रश्न होंगे। टर्म 1 और टर्म 2 के अंकों के आधार पर फाइनल रिजल्ट तैयार किया जाएगा।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular