उत्तराखंड नायकों पर फिल्म निर्माण के लिये सरकार देगी सहयोग

हरिद्वार। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने हरिद्वार में पहाड़ी रत्न श्री देव सुमन गढ़वाली फिल्म के कलाकारों से मिलकर प्रदेश विभूतियों आधारित फिल्म निर्माण पर अर्थिक व अन्य मदद का भरोसा दिया । इस अवसर पर महाराज ने उत्तराखंड की संस्कृति और कला को आगे बढ़ाने के लिए फीचर फिल्म निर्माताओं व ओटीटी प्लेटफार्म पर सब्सिडी के बारे में विस्तार से चर्चा की।

प्रेम नगर आश्रम में हो रही शुटिंग के मौके पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड की विभूतियों पर फिल्म बन रही है यह एक सराहनीय प्रयास है। महाराज ने कहा कि उत्तराखंड फिल्मों की शूटिंग के लिए एक शानदार डेस्टिनेशन है और शूटिंग करने के लिए बहुत सुंदर जगह है। उन्होने कहा कि उत्तराखंड की विभूतियों पर आधारित फिल्मों का जो निर्माण करेगा उनको विशेष छूट जाए दी जाएगी। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने कहा कि श्रीदेव सुमन के जीवन के बारे में सभी जानकारी होनी चाहिए। उनका जो बलिदान था वह व्यर्थ ना जाए। निश्चित रूप में आज उनकी गाथाएं जनमानस तक पहुंचे और हमारी युवा पीढ़ी खास करके उनके बारे में जाने कि हमारे यहां कैसे-कैसे महापुरूष हुए। महाराज ने बताया कि हमने ओटीटी प्लेटफॉर्म मुंबई में बातचीत की है। उनसे हमने कहा कि अगर आप हमारे उत्तराखंड में फिल्म बनाते हैं तो आपको इंसेंटिव देंगे और इसके साथ-साथ अगर आप हमारे उत्तराखंड के कलाकारों को लेते हैं तो उनको भी इंसेंटिव देंगे।

गढ़वाली फीचर फिल्म के निर्माता विक्रम नेगी पहाड़ी ने इस मौके पर कहा कि मैं महाराज जी का तहे दिल से स्वागत करता हूं । हिंदी फिल्मों की तरह गढ़वाली फिल्मों की भी सब्सिडी को बढ़ाया जाए और सरकार की अनुमति को ही पूरे प्रदेश में शूटिंग की परमिशन समझा जाए ताकि किसी निर्माता को फिल्म निर्माण में कोई कष्ट ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *