spot_img
spot_img
Homeराष्ट्रीयसंयुक्त अरब अमीरात में गुप्ता बंधुओं की गिरफ्तारी

संयुक्त अरब अमीरात में गुप्ता बंधुओं की गिरफ्तारी

देहरादून :-संयुक्त अरब अमीरात ने दो गुप्ता बंधुओं- राजेश गुप्ता और अतुल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है. खबर के अनुसार दक्षिण अफ्रीका के न्याय मंत्रालय ने कहा कि “वे इस बात की पुष्टि करते हैं कि उन्हें संयुक्त अरब अमीरात के न्याय प्रवर्तन अधिकारियों से इस बात की जानकारी मिली है कि न्याय के भगौड़ों- राजेश गुप्ता और अतुल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

                          कौन हैं ये गुप्ता बंधु

अजय, अतुल और राजेश गुप्ता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले हैं, दक्षिण अफ्रीका में इन्होंने व्यापार शुरू किया. व्यापार करते-करते इन्होंने ऐसा कारनामा किया कि पूरे दक्षिण अफ्रीका के संसाधनों पर ही कब्जा कर लिया. दक्षिण अफ्रीका के इनके इस करनामें को कहा गया- “स्टेट कैप्चर” यानि राज्य पर कब्जा  भ्रष्टाचार का यह कितना बड़ा कारनामा होगा, इसका अंदाजा, इस करनामें के लिए प्रयुक्त शब्द “स्टेट कैप्चर” से लगाया जा सकता है।

दक्षिण अफ्रीका के तत्कालीन राष्ट्रपति जैकब जुमा को पूरी तरह शीशे में उतार कर, इन्होंने दक्षिण अफ्रीका में जो चाहा, वो किया। आरोप है कि गुप्ता बंधुओं ने तत्कालीन राष्ट्रपति जैकब जुमा से निकटता का लाभ उठाते हुए 500 बिलियन रैंड यानि लगभग 37 बिलियन डॉलर, दक्षिण अफ्रीका के सरकारी खजाने से भ्रष्ट तरीकों से हड़प लिए. जैकब जुमा के साथ गुप्ता बंधुओं के भ्रष्ट गठबंधन को लोगों ने दक्षिण अफ्रीका में- जुप्तास- नाम दिया।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular