spot_img
spot_img
Homeराष्ट्रीयजम्मू-कश्मीर में दो मुठभेड़ों में ढेर किए तीन आतंकी; पाक का...

जम्मू-कश्मीर में दो मुठभेड़ों में ढेर किए तीन आतंकी; पाक का रहने वाले है आतंकी

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा और सोपोर में अलग-अलग दो एनकाउंटरों में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। एक आतंकवादी सोपोर में मुठभेड़ के दौरान ढेर हुआ है। हंजाला नाम के इस आतंकी के पास से एके-47 रायफल और 5 मैगजीन बरामद की गई हैं।

लाहौर के रहने वाले हंजाला को ढेर करना सुरक्षा बलों के लिए बड़ी कामयाबी है। इसके साथ ही कुपवाड़ा में आज सुबह ही शुरू हुई मुठभेड़ में दो आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। इनमें से भी एक आतंकी पाकिस्तान का रहने वाला है।

पुलिस ने कहा कि ये दोनों ही आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे। पुलिस अधिकारी ने मुठभेड़ की जानकारी देते हुए कहा कि हमें कुपवाड़ा के चकतारा कंडी इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की खबर मिली थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया और उनकी खोजबीन की जा रही थी।

इसी दौरान घात लगाए बैठे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर ही अटैक कर दिया। इसके जवाब में फायरिंग की गई और दो आतंकियों को ढेर करने में सफलता मिल गई। कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने एनकाउंटर के बारे में बताया कि मारे गए दो आतंकियों में से एक की पहचान तुफैल के तौर पर हुई है।

वह पाकिस्तान का रहने वाला है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि लश्कर से जुड़े दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। इनमें से एक आतंकी तुफैल पाकिस्तान का रहने वाला है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में बीते कुछ वक्त में टारगेट किलिंग्स बढ़ गई हैं।

स्थानीय हिंदुओं और प्रवासी मजदूरों को आतंकवादी चुन-चुन कर निशाना बना रहे हैं। इसी साल अब तक 17 लोगों को आतंकवादी कत्ल कर चुके हैं। पिछले सप्ताह ही राजस्थान के रहने वाले बैंक मैनेजर विजय कुमार की हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा बिहार के रहने वाले एक मजूदर को भी मौत के घाट उतार दिया गया था।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular