spot_img
spot_img
Homeदेहरादूनव्यापार सुधार कार्य योजना में उत्तराखंड को मिला टॉप अचीवर्स अवॉर्ड

व्यापार सुधार कार्य योजना में उत्तराखंड को मिला टॉप अचीवर्स अवॉर्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बुधवार को सचिवालय में सचिव उद्योग विनय शंकर पाण्डेय ने राष्ट्रीय स्तर पर व्यापार सुधार कार्य योजना 2024 के तहत पाँच प्रमुख सुधार श्रेणियों में प्रदेश को प्राप्त टॉप अचीवर्स पुरस्कार भेंट किया।
यह पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित उद्योग समागम 2025 के दौरान केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्वारा उद्योग सचिव विनय शंकर पाण्डेय को प्रदान किया गया था।
उत्तराखंड को यह प्रतिष्ठित सम्मान देश में व्यवसाय प्रवेश, निर्माण परमिट सक्षमकर्ता, पर्यावरण पंजीकरण, निवेश सक्षमकर्ता और श्रम विनियमन सक्षमकर्ता जैसे पाँच सुधार क्षेत्रों में सर्वोच्च उपलब्धि प्राप्त करने के लिए मिला है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि को राज्य की व्यवसाय सुगमता के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान राज्य के सतत प्रयासों का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने सतत और समावेशी विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है। इन सुधारों का उद्देश्य न केवल निवेश को प्रोत्साहन देना है, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन और समान विकास को भी सुनिश्चित करना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक विकास राज्य की समृद्धि और युवाओं के लिए नए रोजगार अवसर सृजित करने का माध्यम बन रहा है। बी.आर.ए.पी. 2024 में शीर्ष राज्यों में स्थान पाना निवेशकों का विश्वास बढ़ाएगा और उत्तराखंड की आर्थिक प्रगति को नई दिशा देगा।
इस अवसर पर महानिदेशक उद्योग सौरव गहरवार भी उपस्थित रहे।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular