spot_img
spot_img
Homeदेहरादूनराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया भगीरथ उद्यान का उद्घाटन,राजभवन में भगीरथ की...

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया भगीरथ उद्यान का उद्घाटन,राजभवन में भगीरथ की भव्य प्रतिमा का अनावरण

सोमवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजभवन परिसर में भगीरथ उद्यान’ का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने महान राजा भगीरथ की लगभग 10 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण भी किया, जो राजभवन के हरित और आध्यात्मिक वातावरण को और अधिक समृद्ध बनाएगी।

उद्यान में स्थापित इस प्रतिमा को हरिद्वार के प्रसिद्ध कलाकार शिवम चौरसिया ने फाइबर और रेजिन से निर्मित किया है और इसे 8 फीट ऊंचे ग्रेनाइट चबूतरे पर स्थापित किया गया है। उद्यान में विभिन्न प्रजातियों के पौधे भी रोपित किए गए हैं, जो इसे एक शांत और मनोहारी स्थल बनाते हैं।

राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि यह प्रतिमा केवल स्मारक नहीं, बल्कि एक प्रेरणा स्तंभ है जो हमें लोक कल्याण के लिए समर्पित रहने की सीख देती है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों की भी सराहना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह प्रतिमा हर आगंतुक को कर्तव्यनिष्ठा और भगीरथ प्रयत्न की महत्ता का संदेश देगी।

उद्घाटन से पहले दोनों नेताओं ने राजभवन स्थित राजप्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस कार्यक्रम में सचिव राज्यपाल, विधि परामर्शी, अपर सचिव एवं विश्वविद्यालयों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के प्रेमनगर में आयोजित ‘GST बचत उत्सव’ कार्यक्रम में शामिल होकर जीएसटी दरों में की गई कटौती के लाभों से जनता को अवगत कराया। उन्होंने व्यापारियों और आमजन से स्थानीय व स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने व्यापारियों से नए जीएसटी स्लैब पर फीडबैक लिया और आम जनता को घटे हुए कर दरों की जानकारी देने को कहा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने आवश्यक उत्पादों और सेवाओं पर कर दरों में कमी कर आम जनता को सीधी राहत दी है।

जनता ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी की जोड़ी को भरोसेमंद बताते हुए डबल इंजन सरकार के कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में विधायक सविता कपूर, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान समेत कई नेता उपस्थित थे।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular