spot_img
spot_img
Homeदेहरादूनमुख्य सचिव ने दिए सीएम घोषणाओं की प्रोएक्टिव निगरानी का निर्देश दिया

मुख्य सचिव ने दिए सीएम घोषणाओं की प्रोएक्टिव निगरानी का निर्देश दिया

मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने संबंधित सचिवों, विभागाध्यक्षों और जिलाधिकारियों को सभी घोषणाओं की पूर्ण, गतिमान और अपूर्ण स्थिति का वित्तीय और भौतिक अपडेट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि गतिमान घोषणाओं की प्रगति तीन दिनों में और जिन घोषणाओं के क्रियान्वयन में समस्याएं आ रही हैं उनका विवरण सात दिनों में प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर की गई घोषणाओं को उच्च प्राथमिकता में लेने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि तत्काल प्रारंभ की जा सकने वाली घोषणाओं को तुरंत प्रस्तावित किया जाए, जबकि जिनमें समस्या है, उनके निस्तारण के लिए सचिव स्तर से उचित कार्रवाई करायी जाए।
बैठक में उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, मुख्यमंत्री की कुल 3575 घोषणाओं में से 2215 पूर्ण, 777 गतिमान और 583 अपूर्ण हैं।
बैठक में अपर सचिव नवनीत पांडेय, उपसचिव हीरा सिंह बसेड़ा, जगदीश कांडपाल, आर सी शर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular