spot_img
spot_img
Homeदेहरादूनएलआईसी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में भेंट किया 1 करोड़ रुपये का...

एलआईसी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में भेंट किया 1 करोड़ रुपये का चेक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर एलआईसी की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 1 करोड़ रुपये की धनराशि का चेक भेंट किया गया।
मुख्यमंत्री धामी ने इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में संकट की घड़ी में जब भी जरूरत होती है, एलआईसी जैसी संस्थाएँ आगे बढ़कर सहयोग का उदाहरण प्रस्तुत करती हैं। यह राशि आपदा प्रभावितों और जरूरतमंदों की सहायता में सार्थक योगदान देगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ राहत एवं पुनर्वास कार्य संचालित कर रही है और ऐसे सहयोग से समाज में साझेदारी की भावना मजबूत होती है।
एलआईसी के अधिकारियों ने कहा कि संस्था हमेशा सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रही है और उत्तराखंड के विकास एवं आपदा प्रबंधन कार्यों में योगदान देती रहेगी।
इस अवसर पर अपर सचिव मनमोहन मैनाली, जोनल मैनेजर एलआईसी पीएस नेगी, एसडीएम एलआईसी एसबी यादव और महेश सिंह मेहरा भी उपस्थित रहे।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular