spot_img
spot_img
Homeदेहरादूनतेज रफ्तार के कारण दून में दो अलग अलग जगहों पर गई...

तेज रफ्तार के कारण दून में दो अलग अलग जगहों पर गई 4 लोगो कि जान

आज सुबह 6:05 बजे सूचना प्राप्त हुई कि शनि मंदिर जी एम एस रोड़ पर सड़क दुर्घटना हुई है जिसमें बाईक चालक गौतम द्वारा सड़क पार करने वाले एक व्यक्ति रघुवीर ठाकुर को ktm बाइक से isbt से बल्लुपुर जाते वक्त टक्कर मारी गयी है। सूचना पर तुरंत पुलिस बल मौके पर पहुचा। सड़क पार करने वाला व्यक्ति रघुवीर ठाकुर पुत्र स्व० लालसर ठाकुर निवासी निरंजनपुर चक्की टोला ,मूल पता -बिहार 65 वर्ष की मौत मौके पर ही हो गई।बाईक चालक व सवार गौतम पुत्र सिद्दोदन चकमा निवासी कमला नगर 2 मिजोरम 22 वर्ष,दून पीजी में बीएससी का छात्र नियोन चकमा पुत्र नामालूम निवासी कमला नगर थाना चौंगटे मिजोरम उम्र 20 वर्ष  हिमगिरी कालिज सेलाकुई का छात्र है। घटना में दो व्यक्तियों की मौके पर व एक व्यक्ति नियोन की दौराने उपचार मृत्यु हुई । शव दून अस्पताल मोर्चरी में रखे है, मिजोरम निवासी मृतकों के परिचित मौजूद है अन्य के परिजनों को सूचना भिजवाई जा रही है। पंचायतनामा की कारवाई की जा रही है।

समय 6:15Am पर  बल्लीवाला फ्लाईओवर पर बाइक सवार दो व्यक्ति जो बल्लूपुर से जीएमएस रोड की तरफ M/C TVs अपाचे बिना नंबर वाहन से जा रहे थे तेज गति होने के कारण फ्लाईओवर के रेलिंग से टकरा गए जिन्हें गंभीर चोट आई घायलों को सिनर्जी अस्पताल ले जाया गया जहां से मोटरसाइकिल सवार  विजय सेमवाल पुत्र राजेंद्र प्रसाद सेमवाल निवासी अपर बद्रीश कॉलोनी लेन न० 02 धर्मपुर डांडा उम्र 26 वर्ष को मृत घोषित किया गया एवं  समीर पुत्र कीरत हाल पता S.R टावर कॉल सेंटर बल्लूपुर मूल पता गुजरात उम्र 25 वर्ष, जो कि गंभीर रूप से घायल है को एम्स अस्पताल रेफर किया गया मृतक के पंचायत नामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी तथा घटना की विस्तृत जानकारी की जा रही है।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular