spot_img
spot_img
Homeअपराध4 वर्षों से फरार नोकरी के नाम पर डेढ़ करोड़ की ठगी...

4 वर्षों से फरार नोकरी के नाम पर डेढ़ करोड़ की ठगी करने वाली अभियुक्ता को पुलिस ने किया मुम्बई से गिरफ्तार

वर्ष 2019 में आजाद डिमरी द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर लिखित तहरीर दी कि नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में ओजस्वी एसोसिएट नाम से फर्म संचालित करने वाले मृणाल धूलिया व योगिता धूलिया द्वारा उत्तरांखड आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी में फार्मासिस्ट के पदों पर नौकरी लगवाने व उत्तराखंड सरकार से 90 पदों का सृजन करने की एवज में कई बेरोजगारों से लगभग 01 करोड़ 42 लाख रुपये ठग कर दोनों पति पत्नी फरार हो गए है, जिस पर थाना नेहरू कालोनी पर मु0अ0स0: 13/19 धारा 420,406,506, 120बी भादवि का अभियोग पंजीकृत करते हुए पुलिस टीम द्वारा गहनता से विवेचना कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी। किन्तु दोनों अभियुक्त ठगी के पश्चात से ही फरार हो गए थे। पुलिस द्वारा कुशल सुरागरसी व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से अभियुक्त मृणाल धूलिया को दिनांक: 07-07-2020 को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया था, जो वर्तमान में जेल में है किंतु योगिता धूलिया अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही लगातार फरार चल रही थी, जिसके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी हुए थे। साथ ही अभियुक्ता पर 15000/- रु0 का ईनाम भी घोषित किया गया था। वर्तमान में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून महोदय द्वारा ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए है, जिसके क्रम में ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पर थाना नेहरू कॉलोनी व एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गई एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। गठित टीम द्वारा कुशल सुराग रस्सी पतारस्सी की मदद से मुकदमा उपरोक्त में वांछित चल रही ईनामी अभियुक्ता योगिता धूलिया को दिनांक: 28-07-2022 को रायगढ़ महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता योगिता धूलिया ठगी के पश्चात से ही मुम्बई में ठिकाने बदल बदल कर रह रही थी व अपनी पहचान गुप्त रखते हुए एप्टेक कंप्यूटर सेंटर में कंप्यूटर शिक्षक के तौर पर कार्य कर रही थी। उक्त अभियुक्ता को स्थानीय न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर देहरादून लाया गया।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular