spot_img
spot_img
Homeदेहरादूनउत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की 4 शाखाओं का राज्यपाल ने किया शुभारंभ

उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की 4 शाखाओं का राज्यपाल ने किया शुभारंभ

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की चार नई शाखाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने देहरादून के सहस्त्रधारा रोड स्थित कृषाली चौक शाखा का उद्घाटन किया, जबकि टिहरी की चमियाला, नैनीताल की लालपुर नायक और पौड़ी की नौगांवखाल शाखाओं का वर्चुअल शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर राज्यपाल ने कृषाली चौक शाखा परिसर में लगे स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल का अवलोकन किया और महिलाओं से उनके उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने स्वयं भी उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक में खाता खोलकर बैंक के प्रति विश्वास और समर्थन जताया।राज्यपाल ने कहा कि बैंक केवल लेन-देन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में विश्वास और विकास के वाहक हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण बैंक गांवों की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बैंक द्वारा महिला सशक्तीकरण, ग्रामीण विकास और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की।राज्यपाल ने बताया कि प्रदेश की करीब 20 प्रतिशत आबादी उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की सेवाओं से लाभान्वित हो रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि बैंक आगे भी नवाचार और सेवा भाव के साथ प्रदेश के नागरिकों की समृद्धि में योगदान देता रहेगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए वित्तीय बदलावों का जिक्र करते हुए राज्यपाल ने कहा कि जन-धन योजना, आधार, मोबाइल बैंकिंग और डिजिटल लेन-देन ने बैंकिंग की तस्वीर बदल दी है। भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी बनने की दिशा में अग्रसर है, जिसमें बैंकिंग प्रणाली की अहम भूमिका है।

इस अवसर पर सीजीएम नाबार्ड आरओ देहरादून पंकज यादव, क्षेत्रीय निदेशक आरबीआई अरविंद कुमार, यूजीबी अध्यक्ष हरि हर पटनायक, एसबीआई कॉरपोरेट सेंटर मुंबई के महाप्रबंधक प्रकाश चंद्र बरोर, जीएम अमिता रतूड़ी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular