spot_img
spot_img
Homeआरोपअधोईवाला में वन विभाग की 200 बीघा भूमि पर अवैध कब्जे...

अधोईवाला में वन विभाग की 200 बीघा भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने वन विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों पर भू माफियाओं के साथ साँठगाँठ कर अवैध तरीके से वन विभाग की दो सौ बीघा से ज्यादा अधोईवाला देहरादून की जमीन को खुर्द बुर्द करने का आरोप लगाया।

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जमीनों को कब्जा मुक्त कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश ईष्टवाल ने कहा कि एक तरफ सीएम पुष्कर सिंह धामी कहते है प्रदेश की डेमोग्राफी बदले नहीं दूँगा लेकिन दूसरी तरफ उनके अधिकारियों की ही मिलीभगत से वन विभाग की जमीनों पर अवैध कघ्ब्जे हो रहे है।

इस अवसर पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि अगर शासन प्रशासन नहीं जागा तो राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी सड़क से लेकर न्यायालय में लड़ाई लड़ेगी । इस अवसर पर पत्रकार वार्ता में राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल, प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल, देहरादून जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुसाईं, महानगर अध्यक्ष नवीन पंत तथा वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश ईष्टवाल तथा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ललित श्रीवास्तव मौजूद थे।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular