spot_img
spot_img
Homeदेहरादूनअतिक्रमण के कारण जलभराव की समस्या का हो समाधान 

अतिक्रमण के कारण जलभराव की समस्या का हो समाधान 

भाजपा नेता एडवोकेट एन के गुसाईं ने देहरादून नगर निगम की नगर आयुक्त को पत्र लिखकर सड़क पर अवैध तथा अवैधानिक अतिक्रमण के कारण घरों के अंदर जलभराव को लेकर उत्पन्न समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है।

इस अवसर पर भाजपा नेता ने नगर आयुक्त आयुक्त को लिखे अपने पत्र में कहा है कि देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 67 मोहकमपुर के माजरी माफी की शिवनारायण विहार कॉलोनी की सड़क के दोनों ओर नालियों का निर्माण न होने के कारण हर बार आम दिनों तथा खासकर बरसात के मौसम में जलभराव की विकट स्थिति पैदा हो जाती है।

इस दौरान गुसाईं ने कहा कि अधिकांश लोगों ने शिवनारायण विहार कॉलोनी की सड़क को दोनों तरफ से घेर कर अवैध तथा अवैधानिक अतिक्रमण किया हुआ है, बीस फीट की चैड़ाई वाली सड़क होने के बावजूद राहगीरों तथा वाहन स्वामियों को भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि सड़क बिल्कुल सही होने के बावजूद लोक निर्माण विभाग अस्थाई खंड ऋषिकेश ने पहले से बनी हुई सड़क को खोदे बिना ही सीमेंट की टाइल लगा दी है जिस कारण सड़क कई घरों से भी ऊंची हो गई है।

उन्होंने पत्र में कहा है कि सड़क का सारा का सारा गंदा पानी घरों में भर जा रहा है और कुछ घरों से होकर भी जा रहा है। गुसाईं ने आगे लिखा है कि दोनों विभागों की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर क्रमशः क्रमांक 790040 तथा 779302 के द्वारा पंजीकृत की जा चुकी है, इसके बावजूद कार्यवाही नहीं की जा रही है।

उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग ऋषिकेश के जूनियर अभियंता से तथा सहायक अभियंता से उनके मोबाइल नंबर क्रमशः 9410 131952 तथा 9412942344 पर विगत दो-तीन माह के दौरान कई बार दूरभाष पर बातचीत की जा चुकी है, लेकिन परिणाम सिफर ही साबित हुआ है। भाजपा नेता ने अपने लिखे पत्र की प्रतिलिपि देहरादून के जिला अधिकारी सविन बंसल तथा लोक निर्माण विभाग अस्थाई खंड ऋषिकेश के अधिशासी अभियंता को भी भेजी है।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular