spot_img
spot_img
Homeअपराधपुलिस ने किए 89 नशीले इंजेक्शन व अवैध शराब बरामद

पुलिस ने किए 89 नशीले इंजेक्शन व अवैध शराब बरामद

जनपद नैनीताल में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। बनभूलपुरा में एक युवक को 89 नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया गया, जबकि काठगोदाम क्षेत्र में अवैध देसी शराब की बड़ी खेप बरामद की गई।
प्रभारी निरीक्षक वनभूलपुरा सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान यात्री शेड, गोला बाईपास रोड स्लाटर हाउस के पास एक बिना नंबर प्लेट वाली होंडा एक्टिवा स्कूटी पर सवार रिजवान मियां पुत्र राशिद मियां निवासी मोहम्मदी मस्जिद, इन्द्रा नगर, बनभूलपुरा को पकड़ा।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत थाना बनभूलपुरा में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। इधर
काठगोदाम पुलिस ने टेट्रा पैक देसी शराब के साथ युवक को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गोलापार स्टेडियम से 60 मीटर आगे गोलापुल की ओर चेकिंग के दौरान अजय सिंह बिष्ट पुत्र मोहन सिंह निवासी पश्चिमी खेड़ा, गोलापार को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से
52 पाउच देसी मसालेदार टेट्रा ब्रांड शराब (संतरा ब्रांड) बरामद की गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने स्पष्ट किया है कि नशे के सौदागरों और अवैध कारोबारियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जनपद में नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में फलने-फूलने नहीं दिया जाएगा।
पुलिस की लगातार हो रही सख्त कार्रवाई से नशा तस्करों और अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular