spot_img
spot_img
Homeहल्द्वानीनैनीताल में होगी राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता

नैनीताल में होगी राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता

नैनीताल जिले में आगामी 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित होने जा रही राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को कैंप कार्यालय हल्द्वानी में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में अहम बैठक आयोजित की गई। यह प्रतियोगिता उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन एवं जिला प्रशासन नैनीताल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।
बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता है, अतः सभी विभाग समय से पहले सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आयोजन को भव्य और सफल बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि प्रतिभागियों व दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
डीएम ने विद्युत विभाग, पेयजल निगम, नगर पालिका, स्वास्थ्य, पर्यटन, यातायात एवं अन्य विभागों को निर्देशित किया कि आयोजन स्थल पर टेंट, बिजली, पानी, स्वच्छता, सुरक्षा, पार्किंग और ठहरने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों एवं आगंतुकों के लिए आवास एवं खानपान की उचित व्यवस्था होनी चाहिए।
बैठक में जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 100 महिला मुक्केबाज प्रतिभाग करेंगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां तेजी से की जा रही हैं।
बैठक में उप जिलाधिकारी नैनीताल नवाज़िश खलिक, जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

नैनीताल के लिए गर्व का विषय: डीएम

जिलाधिकारी रयाल ने कहा कि यह आयोजन नैनीताल जिले के लिए गौरव की बात है, जिससे जिले की खेल प्रतिभाओं को नई पहचान मिलेगी और खेल पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध रूप से निरीक्षण करने और दैनिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular