spot_img
spot_img
Homeनैनीतालप्रशासन की पहल पर गांवों में लगाई गईं चौपालें

प्रशासन की पहल पर गांवों में लगाई गईं चौपालें

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के अनुपालन में नैनीताल जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विरासतन नामांतरण से संबंधित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण हेतु चौपालें आयोजित की जा रही हैं। शुक्रवार को तहसील नैनीताल, धारी और खनस्यूँ के अंतर्गत विभिन्न गांवों में राजस्व उप निरीक्षकों द्वारा चौपालें लगाकर कुल 33 मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया।
तहसील नैनीताल अंतर्गत पट्टी नथुवाखान, तहसील धारी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कुल 21 प्रकरण, और तहसील खनस्यूँ में 12 प्रकरण दर्ज किए गए। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर संबंधित दस्तावेजों की जांच की और सभी प्रकरणों का स्थल पर ही निस्तारण सुनिश्चित किया।
इस पहल से ग्रामीणों को तहसीलों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ी और उन्हें अपने गांव में ही समाधान प्राप्त हुआ। जिलाधिकारी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि राजस्व से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र, पारदर्शी और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
प्रशासन द्वारा यह भी बताया गया कि ऐसे जनसेवा आधारित चौपालों का आयोजन नियमित रूप से किया जाएगा ताकि आम जनता को अधिकतम लाभ पहुंचाया जा सके।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular