उत्तराखण्डदेहरादून

राज्य भर में लगभग 15 करोड़ के अवैध, मादक पदार्थ/शराब की बरामदगी: डीजीपी

डीजीपी ने की त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के प्रथम चरण हेतु सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के प्रथम चरण को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से  पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड दीपम सेठ द्वारा सरदार पटेल भवन, देहरादून में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के दोनों परिक्षेत्र एवं समस्त जनपद प्रभारियों के साथ विस्तृत समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।
बैठक में कानून व्यवस्था एवं निर्वाचन के पुलिस नोडल अधिकारी, पुलिस महानिरीक्षक डॉ. नीलेश आनन्द भरणे द्वारा राज्य भर में पंचायत चुनाव के प्रथम चरण की पुलिस तैयारियों, फोर्स की तैनाती आदि, से पुलिस महानिदेशक को अवगत कराया गया। साथ ही सभी जनपदों द्वारा भी अपना फीडबैक से अवगत कराया गया।

पुलिस महानिदेशक द्वारा फोर्स की तैनाती, बजट आवंटन, निरोधात्मक कार्यवाही,अति संवेदनशील/संवेदनशील बूथों के संबंध में विस्तृत निर्देश जारी किए गए:
आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः पालन करना सुनिश्चित किया जाए

मौसम अपडेट पर सतत निगरानी रखते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी पोलिंग पार्टियाँ समय से मतदान केंद्रों पर पहुँचें।

कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में तैनात पुलिस बल को यथासमय पंचायत चुनाव ड्यूटी हेतु उनके जनपदों में वापस भेज दिया जाए।

स्थानीय स्तर पर चुनाव बहिष्कार की प्राप्त सूचनाओं के त्वरित समाधान हेतु जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित किया जाए।

  uttarakhand-van-vikas-nigam-auction  

जनपद स्तर पर बल तैनाती चार्ट तैयार कर आवश्यकतानुसार अतिरिक्त बल हेतु नोडल अधिकारी को अवगत कराया जाए।

एस.डी.आर.एफ. को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से समन्वय कर संभावित आपदाओं से पूर्व चेतावनी हेतु निर्देशित किया गया है।

अति संवेदनशील बूथों का निरीक्षण जनपद प्रभारी स्वंय करें एवं छोटी घटनाओं को भी गंभीरता से लेकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें ।

सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखते हुए भ्रामक सूचनाओं का खंडन एवं अराजक तत्वों पर विधिक कार्यवाही की जाय।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक पुलिस द्वारा की गई निरोधात्मक कार्यवाही के अन्तर्गत:–20,400 लीटर अवैध शराब जब्त (अनुमानित कीमत ₹1.32 करोड़),
145 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ जब्त (अनुमानित कीमत ₹13.70 करोड़),
2778 मामलों में कुल 20,288 व्यक्तियों का चालान, जिनमें से 7,682 व्यक्तियों को पाबंद किया गया।
लगभग 86% लाइसेंसी शस्त्र जनपदों में जमा कराए जा चुके हैं।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि “त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण पर्व है। प्रत्येक मतदाता को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में मतदान का अवसर उपलब्ध कराना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी अथवा विघ्न डालने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।”

 

Show More

Related Articles