उत्तराखण्डदेहरादून

महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहा भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान

देहरादून। भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद द्वारा क्रियान्वित और रेल विकास निगम लिमिटेड द्वारा समर्थित प्रोजेक्ट प्रगति इम्पावरिंग वूमेन के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से दो दिवसीय उद्यमिता जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम फरासू श्रीनगर गढवाल में प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर के शुभारंभ के शुभ अवसर पर पार्षद फरास सोनू चमोली, एनआरएलएम से अनिता का स्वागत कार्यक्रम अधिकारी हिम्मत सिंह रौतेला ने किया। इस अवसर पर पार्षद सोनू चमोली ने कहा कि प्रशिक्षण लेकर महिलाएं भी अपना स्वयं का स्वरोजगार स्थापित कर सकेगी । उन्होंने कहा कि ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन प्रभावित गांव फरासू के लिए यह गौरव की बात है कि ईडीआईआई और आरवीएनएल मिलकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है।

इस अवसर पर भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी हिम्मत सिंह ने दो दिवसीय प्रशिक्षण के उद्देश्य और परियोजना के बारे में एवं उद्यमिता अवधारणा और महत्व के बारे में अपने सत्र में जानकारी दी। हिम्मत सिंह रौतेला ने उद्यमी कौन बन सकता है नवाचार, बिजनेस आइडिया और महिलाओं को उद्यमी के आवश्यक गुण और रिस्क मैनेजमेंट पर समझाया।

इस अवसर पर अनिता ने अपने सत्र में समूह उद्यम और इसकी पहुंच एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में महिलाओं को बताया। इस अवसर पर आरईएपी ग्रामोथान से बिजनेस प्रोमोटर कल्पना ने माइक्रो एंटरप्राइज, लोन, और बिजनेस के बारे में जानकारी दी। इस दौरान पर्वतीय जन कल्याण फूड प्रोडक्ट के उद्यमी दर्शन सिंह चौहान ने अपने उद्यम स्थापित करने की यात्रा को विस्तार से बताया।

इस अवसर पर बताया गया कि दो दिन के कार्यक्रम में महिलाओं में उद्यमिता दृष्टिकोण, एक उद्यमी की यात्रा, अच्छे बिजनेस आइडिया, बिजनेस के स्रोत और सरकारी योजनाओं से मिलने वाली लाभ पर सत्र के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर महिलाएं को इस परियोजना में आगामी दिनों में माइक्रो स्किल प्रेन्योरशिप डेवलेपमेंट प्रोग्राम प्रशिक्षण भी दिया जाएगा और जिससे वह बिजनेस करने के नए गुण सीख सके। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आदि उपस्थितरहे।

  uttarakhand-van-vikas-nigam-auction  
Show More

Related Articles