थराली में कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष भूधर नेगी ने भाजपा पर बोला हमला

थराली/ चमोली।
उत्तराखंड में 19 अप्रैल को पांचों लोकसभा सीटों पर चुनाव होना तय हुआ है, इसी क्रम में शुक्रवार को कांग्रेस सेवादल थराली के अध्यक्ष भूधर नेगी ने भाजपा के खिलाफ जमकर हमला बोला।
भूधर नेगी ने कहा इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने गणेश गोदियाल जैसे स्वच्छ तथा ईमानदार छवि के व्यक्ति को टिकट दिया गया है, मैं अपनी पूरी टीम के साथ तन,मन और धन से संगठन के लिए कार्य करूंगा, पौड़ी लोकसभा चुनाव में गणेश गोदियाल जी जनता की पहली पसंद बन चुके हैं गणेश गोदियाल ही चुनाव जीतेंगे।
भूधर नेगी ने कहा मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार तथा महिला विरोधी सरकार के अंत के लिए जनता इस बार भाजपा को सबक सिखाने वाली हैं,
कांग्रेस सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष भूधर नेगी ने कहा थराली में शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सड़क तीनों मूलभूत सुविधाओं की स्थिति दयनीय हैं सरकार जनता को गुमराह करने का कार्य कर रही है और विकास के नाम पर नहीं बल्कि जाति- धर्म के आधार पर राजनीति कर रही हैं जो निंदनीय हैं



