उत्तराखण्ड

टिहरी संसदीय सीट प्रत्याशी माला राजलक्ष्मी शाहबड़े अंतर से जीतेगी बीजेपी : गणेश जोशी

मसूरी,

मसूरी विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा एक होटल के सभागार में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया वहीं इससे पहले उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर टिहरी संसदीय सीट से प्रत्याशी माला राजलक्ष्मी शाह को विजई बनाने के लिए घर-घर जाकर प्रचार प्रसार करने की बात कही और बूथ स्तर को मजबूत बनाने की बात कही,

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी बड़े अंतर से विजई हो रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित जनसभा में जिस प्रकार से जन सैलाब उमड़ा उसे स्पष्ट हो गया है । भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के साथ ही अन्य प्रदेशों में भी भारी बहुमत से जीत रही है और एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में मजबूत सरकार का गठन हो रहा है

Show More

Related Articles