गणेश चतुर्थी पर विराजमान हुऐ श्री गणेश गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण कर किया विराजमान
12 सितम्बर को होगा मूर्ति विसर्जन,भगवान श्री गणेश हम सभी के आराध्य

सितारगंज /उधम सिंह नगर (संवाददाता)
सितारगंज श्री गणपति सेवा समिति के तत्वाधान में भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा को बाजे गाजे के साथ नगर भ्रमण कराकर श्री रामलीला परिसर में स्थापित किया गया।अध्यक्ष दयानन्द सिंह ने बताया कि भगवान श्री गणेश जी का उत्सव आज से प्रारम्भ होकर 12 सितम्बर को मूर्ति विसर्जन के साथ समाप्त होगा। प्रतिदिन सुबह व शाम को पूजन व रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा। मुख्य पुजारी पंडित शंकर ने मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के द्वारा विधिवत पूजन कर गणेश पूजन का शुभारम्भ किया।उन्होंने कहा कि भगवान श्री गणेश हम सभी के आराध्य हैं, किसी भी पूजन में सर्वप्रथम इन्ही का आह्वान किया जाता है, भगवान श्री गणेश रिद्धि सिद्धि के दाता हैं और भक्तों के भाग्य विधाता हैं।
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने प्रदेशवासियों को “श्री गणेश चतुर्थी“ के पावन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। सनातन परम्परा में किसी भी शुभ कार्य को करने से पूर्व सर्वप्रथम भगवान गणेश के आह्वान का विधान है।भगवान गणेश को प्रथम आराध्य एवं विघ्नहर्ता बताते हुए इस पावन पर्व पर कैबिनेट मंत्री ने सभी के जीवन में सुख-समृद्धि तथा आरोग्यता की कामना की है।



