उत्तराखण्ड

केदारनाथ हेली सर्विस में यात्रियों को टिकट में मिलेगी 25 प्रतिशत की छूट 

देहरादून,

केदारनाथ धाम के लिए फिर से हेली सेवा सुचारु हो गई है। सरकार हेली सर्विस के जरिए केदारनाथ धाम जाने वाले यात्रियों को टिकट में 25 प्रतिशत की छूट देगी। इसके अलावा केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग को दुरुस्त करने के लिए युद्ध स्तर पर काम भी किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं रुद्रप्रयाग के प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर शासन के वरिष्ठ अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक भी की और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

सचिव आपदा का कहना है कि केदारनाथ यात्रा मार्ग पर रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है। एसडीआरएफ , एनडीआरएफ और सेना ने रेसयू ऑपरेशन पूरा कर लिया।

 

 

Show More

Related Articles