उत्तराखंड सरकार की बेहतर खेल नीति, खिलाड़ियों में नई उमंग

देहरादून
उत्तराखंड में आयोजित हो रही 38वीं राष्ट्रीय खेलों में खिलाड़ियों ने कई स्पर्धाओं में राज्य को मेडल दिलाए हैं।वही उत्तराखंड के लॉन बॉल के भी कई खिलाड़ीयो ने मेडल हासिल किए है । लॉन बॉल के खिलाड़ी उत्सव सिंह ने भी उत्तराखंड के लिए ब्राउन मेडल हासिल किया है।
उत्सव सिंह ने लॉन बॉल खेल की शुरुआत 2022 में की । उत्सव सिंह ने कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया ,जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर हुई प्रतियोगिता खेलो इंडिया तीसरे संस्करण जो गुवाहाटी में आयोजित हुई , वहां लॉन बॉल प्रतियोगिता में भी भाग लिया । लेकिन खेल में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए।
खेलो इंडिया तीसरे संस्करण के बाद लॉन बॉल को प्रदेश में ज्यादा ताज्बो नहीं मिली ,लेकिन उत्सव सिंह ने हार नहीं मानी और अपने खेल के प्रति समर्पण जारी रखा।
उत्सव सिंह एक एल एन टी कंपनी में कार्य करते है और उसके साथ साथ अपने खेल की भी तैयारी कर रहे थे।प्राइवेट जॉब के साथ खेल में समय देना उत्सव के लिए बहुत ही कठिन था।लेकिन कंपनी के कई अधिकारियों द्वारा उनको प्रोत्साहित किया गया।
गोवा नेशनल खेलो के लिए ट्रायल मैच में उत्सव सिंह असम में उत्तराखंड की तरफ से नहीं पहुंच पाए।
जिससे उनका मनोबल टूटने लगा ,लेकिन उसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और फिर अपने खेल की तैयारी में जुट गए।
उत्तराखंड सरकार द्वारा नेशनल खेलो की मेजबानी मिलने और उत्तराखंड सरकार द्वारा खेल नीति की घोषणा के बाद से उत्सव सिंह के हौसलों में मानो पर लग गए और उत्सव और जोश के साथ खेल की तैयारी में जुट गए।
दिल्ली में हुई 9th लॉन बॉल चैंपियनशिप और 5 वी अंडर 25 लॉन बॉल चैंपियनशिप में प्रतिभा किया ,जो 26 दिसम्बर 2024 से लेकर 2 जनवरी 2025 तक जहां पर उनके द्वारा उत्तराखंड को अंकतालिका 8 पायदान पर स्थान दिलाया था।
उत्तराखंड पहुंचने पर सरकार द्वारा बेहतर कोच और बेहतर सुविधाओं वाले दो खेल कैंपों में प्रतिभाग़ करवाया गया,जिस कारण उनके खेल में बहुत सुधार हुआ ।
उत्सव सिंह ने कहा कि रामनगर में आयोजित कैंप में सरकार द्वारा जो सुविधा उपलब्ध कराई गई उसका ही नतीजा है ,कि मैं और उत्तराखंड में सभी खेलों के लिए लगाए गए कैंपों का ही फल है कि खिलाड़ी उत्तराखंड के लिए बेहतर प्रदर्शन कर रहे है, और मेडल लाकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे है ।
प्रदेश में आयोजित हुई 38 वी राष्ट्रीय खेलों के लिए मैं उत्तराखंड सरकार और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद देता हूं कि जिनके मार्गदर्शन और बेहतर खेल नीति के कारण प्रदेश के युवाओं को खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है।



