उत्तरकाशी कई विद्यालय में लटके रहे ताले समय पर नहीं पहुंचे शिक्षक भड़क उठी प्रमुख भटवाड़ी जिलाधिकारी को लिखा पत्र

संवाददाता/ उत्तरकाशी,

जिला उत्तरकाशी भटवाड़ी बिलोक से है जहा आज ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत ने विद्यालयों का किया निरीक्षण वही बरसात में सड़क बंद होने के कारण नदारद मिले शिक्षक स्कूलों में लगे मिले ताले बच्चे करते हुए घंटो तक शिक्षक का इंतजार
भटवाड़ी ब्लॉक के विभिन्न सरकारी स्कूलों में ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत ने जब निरीक्षण किया तो पाया कि विद्यालयों में तालाबंदी है और छात्र छात्राएं शिक्षकों के इंतजार में स्कूलों के बाहर खड़े मिले ! आपको बता दे कि सीमांत विकास खण्ड भटवाड़ी के ज्यादातर स्कूलों में शिक्षकों का आवागमन 50 km दूर जिला मुख्यालय से ही होता है और ऐसे में यदि सड़क बंद हो जाए तो शिक्षक विद्यालय में समय से नहीं पहुंच पाते बल्कि कभी कभी पूरा दिन विद्यालय में नजर नहीं आते ऐसे में छात्रों का भविष्य अधर में लटका हुआ है जहां एक तरफ बेहतर शिक्षा की कमी के कारण सीमांत विकास खण्ड भटवाड़ी के लोग पलायन करने को मजबूर हैं वहीं गिने चुने सरकारी स्कूलों में इस तरह की लापरवाही एक चिंता का विषय बना हुआ है
जबकि शासन की तरफ से शिक्षकों को स्पष्ट निर्देश हैं कि बरसात के मौसम में अपने कार्य क्षेत्रों के आस पास ही रहना सुनिश्चित करें ताकि विद्यालय में पढ़ाई बाधित न हो ,
ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत ने बतया कि ये बच्चे इस देश का भविष्य हैं और इस तरह की लापरवाही कतई बर्दास्त नहीं की जायेगी विनीता रावत ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कहां की इसके लिए उच्च अधिकारियों के द्वारा निम्न विद्यालयों के शिक्षकों से स्पष्टीकरण लिया जाना चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी



