spot_img
spot_img
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड का जाबांज, मुठभेड में दो आतंकवादियों को...

उत्तराखंड का जाबांज, मुठभेड में दो आतंकवादियों को ढेर कर वीरगति को प्राप्त

उत्तराखंड के एक और जाबांज ने जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान अदम्भ्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए शहादत दी है ।वर्तमान में मेरठ में निवास करने वाला शहीद सूबेदार राम सिंह भंडारी का परिवार मूलत ग्राम सालाना, पौड़ी गढ़वाल का रहने वाला है । 16 गढ़वाल राइफल के इस वीर सपूत की शहादत वाली सूचना कश्मीर घाटी के रजौरी से आयी । साथी अधिकारियों के अनुशार अपनी जान कुर्बान करने से पहले 48 वर्षीय सूबेदार भंडारी ने दो आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा।

हाल फिलहाल शहीद परिवार मेरठ के ईषापुरम, मवाना रोड पर निवास करता है । उनका पार्थिव शरीर उधमपुर से सेना द्वारा लाया जा रहा है । जिसका राजकीय सम्मान के साथ शुक्रवार को किया जाएगा।
देश की रक्षा के लिए अदम्य साहस एवं शौर्य का परिचय देने वाले सैन्यधाम के हमारे वीर शहीद को कोटिशः नमन।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular