spot_img
spot_img
Homeउत्तराखण्डजनरल रावत की मौत पर स्तब्ध उत्तराखंड, 3 दिन का राजकीय शोक

जनरल रावत की मौत पर स्तब्ध उत्तराखंड, 3 दिन का राजकीय शोक

देहरादून। तमिलनाडु के कुन्नूर क्षेत्र में हुए सैन्य हेलीकॉप्टर क्रैश में चीफ ऑफ द आर्मी स्टाफ विपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित अन्य लोगों की मृत्यु पर सीएम धामी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज समेत वरिष्ठ मंत्रियों नेताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। जनरल रावत की मौत पर राज्य सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है |

सतपाल महाराज ने कहा कि जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 जवानों के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए देश के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया । महाराज ने कहा कि सीडीएस विपिन रावत पौड़ी जनपद स्थित गांव सैण बमरौली के रहने वाले थे। उनकी मृत्यु देश के साथ साथ उत्तराखंड के लिए भी एक बड़ा आघात है। सीडीएस विपिन रावत की कई पीढियां सेना को अपनी सेवाएं देती आ रही हैं। उनके पिता लक्ष्मण सिंह रावत भी लेफ्टिनेंट जनरल रहे हैं। वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जनरल रावत की मौत को उत्तराखंड के लिए ही नहीं व्यक्तिगत तौर भी बड़ी क्षति बताया | उन्होने कहा हाल ही में उनकी मुलाक़ात जनरल रावत और उनके परिवार से स्थापना दिवस के अवसर पर हुई थी |

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular