spot_img
spot_img
Homeउत्तराखण्डसरकार का दो दिन में आपदाग्रस्त छेत्रों के सभी 479 मार्ग खोलने...

सरकार का दो दिन में आपदाग्रस्त छेत्रों के सभी 479 मार्ग खोलने का वादा

देहरादून।  भारी बारिश एवं आपदा के पश्चात हुए नुकसान का जायजा लेते हुए सतपाल महाराज ने सरकार की और से दो दिन में 479 सड़क मार्गों को खोले जाने का भरोसा दिलाया | इस संबंध में उन्होने अपने अधीनस्थ सभी विभागों के अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को यमुना कॉलोनी स्थित प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग के सभागार में विभागीय अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिए कि आपदा से प्रभावित प्रदेश की सभी सड़कों को तुरंत खोला जाए।  उन्होने 15 दिन के भीतर रिपेयरिंग एवं पैच वर्क के कार्य हर हाल में पूरे करने और दिसंबर तक नवीनीकरण के सभी कार्य समाप्त करने को कहा  । 

लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि आपदा से प्रदेश में 49 स्टेट हाईवे  बंद हो गये थे जिनमें से 30 को पूरी तरह से खोल दिया गया है। बाकी बचे 19 को शीघ्र खोल दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जनपदों में 420 मशीनें सड़कों राय मलबे को हटाने में लगी है। लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने बैठक के पश्चात बताया कि अचानक आई भारी वर्षा से नैनीताल अल्मोड़ा चंपावत के अत्यधिक प्रभावित क्षेत्रों में कुल 554 मार्ग बंद हुए थे जिनमें से 75 खोल दिए गए हैं।  479 मार्ग जिनमें मुख्यतया ग्रामीण मार्ग है, जिन्हें अगले दो दिनों में खोल दिया जाएगा । सतपाल महाराज ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों में पैच वर्क एवं मरम्मत के कार्य में तेजी लाई जा रही है। 5850 किलोमीटर सड़कों में से अब तक 3050 किलोमीटर में पैच मरम्मत का कार्य हो चुका है जबकि शेष कार्य 15 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

बैठक में प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, श्री प्रमोद कुमार, अपर सचिव अतर सिंह, प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग, संयुक्त सचिव श्याम सिंह मुख्य अभियंता सीएम पांडे एवं प्रदेश के विभिन्न जनपदों के अधीक्षण अभियंता एवं अधिशासी अभियंता वर्चुअल शामिल हुए।

लोक निर्माण विभाग की बैठक के पश्चात कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने गढ़ी कैंट स्थित उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के सभाकक्ष में सिंचाई विभाग के अधिकारियों से आपदा में हुए नुकसान का जायजा लेने के साथ साथ उन्हें आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए।  सिंचाई मंत्री से सतपाल महाराज ने बताया कि अत्यधिक वर्षा के कारण सिंचाई विभाग की अनेक परिसंपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। जिनमें मुख्यतः सिंचाई नहर, बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य, लिफ्ट, बैराज, हैड रेगुलेटर आदि शामिल हैं। अत्यधिक वर्षा से प्रभावित नैनीताल, उधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत एवं हरिद्वार जनपदों में सिंचाई विभाग को लगभग 72 करोड़ के नुकसान का आंकलन किया गया है। बैठक के दौरान बैठक के द्वारा सचिव सिंचाई हरीश चंद्र सेमवाल, प्रमुख अभियंता मुकेश मोहन सहित अनेक विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular