spot_img
spot_img
Homeउत्तराखण्डकोविड नियमों के साथ सरकार की 18 से यात्रा शुरू करने की...

कोविड नियमों के साथ सरकार की 18 से यात्रा शुरू करने की पूरी तैयारी :महाराज

देहरादून। चारधाम यात्रा पर लगी रोक हटने पर प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने स्वागत करते हुए यात्रा व्यवसाय किया है | उन्होने कहा कि नैनीताल हाई कोर्ट के इस निर्णय से लाखों लोगों को बड़ी राहत मिलने की बात कही है।

सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक के हटने पर कोर्ट के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इस फैसले से हजारों यात्रा व्यवसायियों, पंडा-पुरोहितों सहित उत्तरकाशी चमोली व रुद्रप्रयाग के निवासियों की आजीविका पटरी पर लौटने की उम्मीद जगी है।  उन्होंने भरोसा दिलाया कि न्यायालय का जो भी निर्देश होगा उसका पूरी तरह से पालन किया जाएगा। कोविड को देखते हुए यात्रा के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। महाराज ने कहा कि पर्यटन विभाग की ओर से यात्रा की सभी तैयारियां पहले ही पूरी की जा चुकी हैं। भारी बरसात के कारण सड़कों की मरम्मत का कार्य रुका हुआ था। यात्रा को देखते हुए सभी सड़कों को अति शीघ्र ठीक करवा दिया जाएगा। 

पर्यटन मंत्री महाराज ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यात्रा अच्छी चलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि हमने शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने का अभियान शुरू किया है। इसके लिए हम अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करेंगे, जिससे कोविड काल में लोगों को जो आर्थिक हानि हुई है उसकी भरपाई हो सके। यात्रा शुरू करने से उत्साहित ट्रैवल व्यवसायियों, पंडा पुरोहित एवं डिमरी समाज ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को शुभकामनाएं भी प्रेषित की हैं। 

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular