spot_img
spot_img
Homeउत्तराखण्डमहाराज ने किया स्टेडियम के साथ अनेक योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

महाराज ने किया स्टेडियम के साथ अनेक योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

सतपुली। लंबे समय से स्थानीय खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम बनाने की मांग, पोखडा ब्लॉक में स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज द्धारा शिलान्यास के साथ हुई पूरी | टीएचडीसी के वित्तीय सहयोग से बनने वाले इस लंबे समय से स्टेडियम के अतिरिक्त महाराज ने क्षेत्र में कई अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया |

इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सतपाल महाराज ने कहा कि लंबे समय से पोखरा ब्लॉक में स्टेडियम की मांग क्षेत्रीय जनता द्वारा की जा रही थी। पिछली सरकारों ने जनता की मांग की लगातार अनदेखी की लेकिन भाजपा सरकार ने कम समय में ही जनता की मांग को पूरा करते हुए स्टेडियम का शिलान्यास कर दिया। महाराज ने कहा कि टीएचडीसी वित्त पोषित यह स्टेडियम निश्चित रूप से एक अद्भुत स्टेडियम के रूप में बनकर तैयार होगा जिसमें खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के संचालन में बडी आसानी होगी । उन्होने इस मौके पर पोखड़ा बैंड से झिनोरा तक सड़क निर्माण के लिए 2 लाख की धनराशि स्वीकृत करने की भी घोषणा की।

सतपाल महाराज ने राजकीय महाविद्यालय चौबट्टाखाल के लिए  22 लाख 74 हजार की लागत से बनने वाले सम्पर्क मार्ग का भी शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होने नन्दा देवी मंदिर, गुराड़ तल्ला में स्थापित तीलू रौतेली मूर्ति परिसर में विधायक निधि से निर्मित कार्यों का भी लोकार्पण करने के साथ-साथ तीलू रौतेली संग्रहालय का स्थलीय निरीक्षण भी किया। उन्होने एकेश्वर महादेव मंदिर में 5  लाख की लागत से पर्यटन विभाग द्वारा किए जाने वाले स्थलीय कार्यों का भी शिलान्यास किया।

इस अवसर पर पोखड़ा ब्लाक प्रमुख श्रीमती प्रीति देवी, युवा भाजपा नेता सुयश रावत, भाजपा मण्डल अध्यक्ष महिपाल सिंह नेगी, पुष्कर जोशी, श्रीमती हेमलता रावत, श्रीमती कुसुम देवी, संजय जोशी, प्रभुशरण बुडाकोटी, जितेन्द्र नेगी,  विजय भारत नेगी, लता देवी, सुनील भदोला, गोविन्द सिंह रावत, शुभम रावत समस्त शक्ति केन्द्र, बूथ अध्यक्ष सहित टीएचडीसी के उप महाप्रबंधक सुनील शाह,  उप अधिकारी आनंद सिंह रावत और कार्यदायी संस्था अधिकारी विनोद बड़थ्वाल, कमल नौटियाल आदि अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित थे। 

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular