spot_img
spot_img
Homeउत्तराखण्डचुनाव में हरीश रावत समेत कॉंग्रेस का जनता ने खेल किया खत्म...

चुनाव में हरीश रावत समेत कॉंग्रेस का जनता ने खेल किया खत्म : मनवीर चौहान

देहरादून, भाजपा ने हरीश रावत का चुनाव परिणाम उपरांत खेल नहीं खेलने देने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि रावत जी का तो चुनावी खेल जनता मतदान में ही खत्म कर चुकी है, रही सही कसर खुद कॉंग्रेस पार्टी चुनाव बाद पूरी करने वाली है | इसके अतिरिक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने यूक्रेन से छात्रों को लाने में हो रही देरी के आरोप का जबाब देते कहा कि भारत सरकार ने चार चार केंद्रीय मंत्रियों व एयरफोर्स के जहाज भी आपरेशन गंगा अभियान में लगा दिये हैं लेकिन कॉंग्रेस के नेताओं को यह सब नज़र नहीं आता हैं, उनकी आँखों में विरोध की पट्टी बंधी है |

मनवीर चौहान ने पूर्व सीएम हरीश रावत को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वह जानते हैं चुनाव में जनता और संगठन में पार्टी उन्हे नकार चुकी है इसलिए उनका राजनैतिक खेल इस चुनाव के साथ समाप्त हो गया है | जहां तक सवाल है चुनाव परिणाम के खेल के आरोप का तो जनता हमेशा से देखते आई कि कॉंग्रेस पार्टी के लिए राजनीति एक खेल की तरह रही है | उनके लिए न कोई सिद्धांत है और न ही कोई नीति जबकि भाजपा के लिए राजनीति सेवा और समर्पण का दूसरा नाम है | उन्होने यूक्रेन से छात्रों की वापिसी में देरी को लेकर हरीश रावत के आरोपों का जबाब देते हुए कहा कि सभी छात्रों की घर वापिसी को लेकर कॉंग्रेस को छोड़ पीड़ित परिवारों व सभी देशवासियों को भारत सरकार पर पूर्ण भरोसा है | यूक्रेन संकट को लेकर चलाये जा रहे आपरेशन गंगा को सफल बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप पूरी हंगरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया रोमानिया, किरण रिजिजू स्लोवाकिया और जनरल वीके सिंह पोलैंड से प्रबंधन में जुटे है । वहीं पीएम मोदी के निर्देशों पर एक बार में अधिक से अधिक छात्रों को लाने के लिए वायुसेना का विशेष विमान सी 17 विमान भी लगाया गया है | उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि भारत सरकार युद्ध स्तर पर प्रयास कर रही है लेकिन कॉंग्रेस पार्टी के नेता यह सब देखना ही नहीं चाहते हैं |

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular