spot_img
spot_img
Homeउत्तराखण्डचारधाम यात्रियों की संख्या सीमा समाप्त करने के फैसले का किया स्वागत

चारधाम यात्रियों की संख्या सीमा समाप्त करने के फैसले का किया स्वागत

देहरादून। चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों की तय सीमित संख्या को समाप्त करने के नैनीताल हाईकोर्ट के फैसले का पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने स्वागत किया है। महाराज ने कहा कि इस फैसले से निश्चित रूप से प्रदेश में पर्यटन एवं तीर्थाटन को एक नई ऊर्जा मिलेगी। कोर्ट में जोरदार ढंग से सरकार का पक्ष रखने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार व्यक्त किया है।

उन्होने कहा कि उच्च न्यायालय के इस निर्णय से वैश्विक महामारी कोरोना से प्रभावित अनेकों होटल व्यवसायियों, ट्रैवल्स व्यवसायियों एवं स्थानीय लोगों को एक बड़ी राहत मिली है। महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या की बाध्यता समाप्त होने के बाद अब सभी तीर्थयात्री कोविड नियमों का पालन करते हुए चारधाम की यात्रा आसानी से कर सकते हैं। महाराज ने इस फैसले का स्वागत करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को इसके लिए धन्यवाद दिया। 

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular