spot_img
spot_img
Homeउत्तराखण्डHELICOPTER CRASH: केदारनाथ से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, 7...

HELICOPTER CRASH: केदारनाथ से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, 7 लोगों की मौत –

उत्तराखंड में एक बार फिर हेलीकॉप्टर हादसा होने की घटना सामने आई है। केदारनाथ धाम से यात्रियों को लेकर लौट रहा आर्यन एविएशन का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में पुलिस व युकाडा ने 7 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है । गौरीकुंड से करीब 5 किमी ऊपर पैदल गौरी माई खर्क नामक  स्थान पर हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। घटना की सूचना के बाद रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।  हादसे पर सीएम पुष्कर सिंह धामी और पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी ने दुख जताया है।

केदारघाटी में  सुबह आर्यन एविएशन कंपनी का हेलीकॉप्टर केदारनाथ से श्रद्धालुओं को लेकर गुप्तकाशी बेस वापस लौट रहा था। बताया जा रहा है कि खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया।  हेलीकॉप्टर में पायलट के अलावा पांच यात्री व एक बच्चा भी सवार था। हादसे में पुलिस व युकाडा के ओर से सभी यात्रियों के मौत की पुष्टि की है । बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के कर्मचारी विक्रम रावत की भी हेलीकॉप्टर हादसे में मौत हुई है। हेलीकॉप्टर हादसे में मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग लाया गया है। प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों की उपस्थिति में शवों की शिनाख्त सुनिश्चित कराने के लिए व्यवस्था की गई है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि रुद्रप्रयाग जिले में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार मिला है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन एवं अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं।

 

 

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular