spot_img
spot_img
Homeउत्तराखण्डकेंद्र ने दिया भूमि उपलब्ध होते ही हरिद्धार में इंटेरनेशनल एयरपोर्ट निर्माण...

केंद्र ने दिया भूमि उपलब्ध होते ही हरिद्धार में इंटेरनेशनल एयरपोर्ट निर्माण का भरोसा

नई दिल्ली/देहरादून। सतपाल महाराज के अनुरोध पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हरिद्धार में अंराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए जल्द भूमि उपलब्ध कराने को कहा है |  सिंधिया के नई दिल्ली स्थित कार्यालय में शिष्टाचार भेंट के दौरान महाराज ने सूबे में पर्यटन के विकास के लिए हवाई यात्रा की सुविधाओं की बढ़ोत्तरी पर विस्तार से चर्चा की |

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से राजीव गांधी भवन नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की । मुलाकात के दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाए जाने को लेकर भी व्यापक चर्चा की। बातचीत के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सहमति जताते हुए शीघ्र अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में नागरिक उड्डयन विभाग को भूमि उपलब्ध करवाने को कहा ताकि इस दिशा में आगे बढ़ा जा सके । उन्होंने केंद्रीय मंत्री के सामने महाराज ने उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्रियों के लिए डबल इंजन वाले हेलीकॉप्टर की अनिवार्यता का विषय भी प्रमुखता से रखा।

इस दौरान महाराज ने बताया कि हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। भूमि चयन के लिए एक कमेटी का गठन कर एयरपोर्ट के लिए जमीन तलाशने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। साथ ही उन्होने ज़ोर देते हुए कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं को अमलीजामा पहनाने के लिए विश्व के पर्यटकों को सीधे उत्तराखंड लाने के लिए एक बड़े हवाई अड्डे का होना नितांत आवश्यक है ताकि इस हवाई अड्डे पर एयर बस 380, बोइंग 777 जैसे बड़े व्हाइट बॉडी प्लेन उतर सकें। हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनने से विश्व के कई देशों से यहाँ पर्यटकों का आगमन आसान हो सकेगा और इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular