spot_img
spot_img
Homeउत्तराखण्डपुलिस उप महानिरीक्षक और मुख्य आरक्षी की सेवानिवृत्त पर विदाई समारोह का...

पुलिस उप महानिरीक्षक और मुख्य आरक्षी की सेवानिवृत्त पर विदाई समारोह का आयोजन

दलीप सिंह कुंवर, पुलिस उप महानिरीक्षक, अभिसूचना एवं धनबीर सिंह नेगी, मुख्य आरक्षी, पुलिस मुख्यालय दिनांक 31 दिसम्बर, 2023 को अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के उपरान्त सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस अवसर पर दिनांक 30 दिसम्बर, 2023 को पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में एक विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अभिनव कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड, अमित सिन्हा, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन, ए पी अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

विदाई समारोह में वक्ताओं ने दलीप सिंह कुंवर एवं धनबीर सिंह नेगी द्वारा पुलिस विभाग में अपने सेवाकाल के दौरान किए गये कार्यों की सराहना की तथा अपेक्षा की गयी कि भविष्य में भी उत्तराखण्ड पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ एवं मार्गदर्शन मिलता रहेगा। अन्त में श्री दलीप सिंह कुंवर एवं श्री धनबीर सिंह नेगी ने सभी अधिकारियों/कर्मचारियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग एवं कर्मठता के फलस्वरूप ही वह अपना सम्पूर्ण योगदान प्रदान करने में सफल हो सके। पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा श्री दलीप सिंह कुंवर एवं श्री धनबीर सिंह नेगी को एक प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया गया।

श्री दलीप सिंह कुंवर ने वर्ष 1997 में प्रान्तीय पुलिस सेवा में चयनित होने के उपरान्त मुरादाबाद, हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंहनगर, जनपदों में नियुक्त रहकर अपना अतुल्य योगदान दिया। आप वर्ष 2009 को भारतीय पुलिस सेवा में इंडक्शन हुये तथा भारत सरकार द्वारा आपको वर्ष 2009 बैच आवंटित किया गया। आप पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा, चम्पावत एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, देहरादून के पद पर भी नियुक्त रहे। आप वर्ष 2023 में पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए। वर्तमान में आप पुलिस उप महानिरीक्षक, अभिसूचना के पद पर कार्यरत हैं। भारत सरकार द्वारा आपकी सराहनीय सेवा के लिए वर्ष 2020 में आपको पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

श्री धनबीर सिंह नेगी वर्ष 2001 में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए। अपने सेवाकाल के दौरान आप जनपद देहरादून, उत्तरकाशी, सतर्कता अधिष्ठान मुख्यालय एवं पुलिस मुख्यालय में नियुक्त रहे। वर्ष 2017 में आप मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नत हुए। उत्तराखंड पुलिस में भर्ती होने से पूर्व आप भारतीय सेना में वर्ष 1983 से वर्ष 2000 तक कुमाऊं पैरा कमांडो में भी अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular