spot_img
spot_img
Homeअपराधदर्दनाक : नहर में मौत की छलांग से माँ ने तीनों बच्चों...

दर्दनाक : नहर में मौत की छलांग से माँ ने तीनों बच्चों को हमेशा के लिए खोया

देहारादून | देहारादून में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला की नहर में लगाई मौत की छलांग ने उसके अपने तीनों बच्चों को हमेशा के लिए पानी में डुबाया | दिल दहलाने वाली यह घटना हुई विकासनगर कोतवाली क्षेत्र की शक्ति नहर में । आत्महत्या की कोशिश करने वाली इस महिला को तो स्थानीय युवकों ने नहर से निकाल लिया। लेकिन 4 साल की एक बच्ची समेत 3 बच्चों को बचाया नहीं जा सका | 

कोतवाली पुलिस के अनुशार, रब्बानी पत्नी शहजाद निवासी हसनपुर थाना सहसपुर  का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था । जिसके बाद वह अपने तीन बच्चों जिया (4 वर्ष), जानम (12 वर्ष) और जैद (10वर्ष) के साथ शक्ति नहर पु की  नंबर-1 के पास पहुंची । प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रब्बानी ने अपने बेटे जानम और जैद को नहर में फेंका और  फिर छोटी बच्ची जिया को अपने साथ लेकर नहर में कूद गई। आसपास के लोगों ने शोर मचाया और शोर सुन स्थानीय युवकों उन्हें बचाने के लिए शक्ति नहर में कूद गए । युवकों ने किसी तरह माँ को तो बाहर निकाला,  लेकिन जानम और जैद नहर के तेज बहाव में लापता हो गए | वहीं कुछ देर बाद बेटी जिया का शव स्थानीय युवकों ने नहर से बरामद किया। फिलहाल सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस महिला को अपने साथ ले गई और उससे पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular