spot_img
spot_img
Homeउत्तराखण्ड31 अगस्त को उत्तराखंड में दो बड़ी परीक्षाए,शांतिपूर्ण आयोजन के निर्देश

31 अगस्त को उत्तराखंड में दो बड़ी परीक्षाए,शांतिपूर्ण आयोजन के निर्देश

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 31 अगस्त, 2025 को विभिन्न पदों के लिए लिखित परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं में कुल 17,776 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार द्वारा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) प्रारंभिक परीक्षा-2023 जनपद देहरादून के 19 केंद्रों पर प्रात: 10 बजे से 1 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें 8314 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे।
वहीं उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा फोटोग्राफर, स्नातक सहायक, प्रतिरूप सहायक व वैज्ञानिक सहायक पदों के लिए लिखित प्रतियोगी परीक्षा देहरादून के 22 परीक्षा केंद्रों पर प्रात: 11 बजे से 1 बजे तक संपन्न होगी। इसमें 9462 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर एडीएम (वि.रा) केके मिश्रा ने गुरुवार को जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों व केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। उन्होंने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष परीक्षा कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान य़ह निर्देश दिए गए कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट समय से परीक्षा सामग्री वितरित करें व केंद्रों का निरीक्षण करें।
परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा केंद्रों में फोटोकॉपी रूम सील रहेगा और सामग्री नियमानुसार खोली जाएगी। आयोग द्वारा जारी दिशा-निदेर्शों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
बैठक में आयोग के प्रतिनिधियों ने सभी परीक्षा अधिकारियों को परीक्षा से जुड़ी गाइडलाइनों से अवगत कराया। प्रशासन ने परीक्षाओं के सुचारु संचालन के लिए सुरक्षा और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के संकेत दिए हैं।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular