2013 की आपदा में मारे गये तीर्थ यात्रियों की आत्म शांति एवं प्रदेश में चल रही चारधाम यात्रा के दौरान मारे गये तीर्थ यात्रियों के लिए प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा निकला गया कैन्डिल मार्च

देहरादून18 जूनः

उत्तराखण्ड प्रदेश में चल रही चारधाम यात्रा के दौरान मारे गये तीर्थ यात्रियों एवं 2013 की आपदा में मारे गये तीर्थ यात्रियों की आत्म शांति के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के आह्रवान पर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन से गांधी पार्क-घण्टाघर होते हुए दर्शन लाल चैक तक कैन्डिल मार्च निकाला तथा उसके पश्चात पंचायती मन्दिर धर्मशाला में मारे गये तीर्थ यात्रियों को श्रद्धांजलि हेतु सभा का आयोजन किया गया।
प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि राज्य में इस वर्ष चारधाम तीर्थ यात्रा में सरकारी अव्यवस्था के चलते सैकडों लोग हताहत हुए हैं। कांग्रेस पार्टी उन सभी तीर्थ यात्रियों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना स्वरूप कल आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के आह्रवान पर प्रदेश कार्यालय से कैन्डिल मार्च निकाल कर दर्शन लाल चैक स्थित पंचायती मन्दिर प्रांगण में श्रद्धांजलि स्वरूप सभा का आयोजन किया।
कंाग्रेसजनों ने राज्य के पर्वतीय क्षेत्र विशेषकर यात्रा मार्गें में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर गहरा शोक एवं चिन्ता प्रकट करते हुए सडक दुर्घटनाओं मे कमी आये इसके शीघ्र उपाय किये जाने की भी सरकार से मांग की। कांग्रेसजनों ने कहा कि जिन लोगों के परिजन तीर्थ यात्रा में हताहत हुए हैं कांग्रेस पार्टी उनके दुःख को बांट तो नहीं सकती परन्तु इस दुःख की घडी में उनके साथ खडी है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार चारधाम यात्रा के प्रति कतई गम्भीर नहीं है। चारधाम यात्रा के प्रति राज्य सरकार की लापरवाही एवं अव्यवस्था के चलते तीर्थ यात्रा करने आये श्रद्धालुओं को भारी असुविधा का सामना करना पड रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्गों पर बुनियादी सुविधाओं का नितांत अभाव बना हुआ है। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग में न तो मेडिकल सुविधा है, न पेयजल सुविधा और न ही रात्रि विश्राम की कोई सुविधा उपलब्ध है। मेडिकल सुविधा के अभाव के चलते कई यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड रहा है तथा चारधाम यात्रा में अब तक 170 तीर्थ यात्री अपनी जान गंवा बैठे हैं। सरकारी आंकडे बताते हैं कि अकेले एक माह की यात्रा के दौरान उतने श्रद्धालुओं की जान चली गई है जितनी विगत वर्षों में पूरी यात्रा के दौरान भी नहीं गई है जबकि यह संख्या इससे कई अधिक है।
कैन्डिल मार्च में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशासन/संगठन मथुरादत्त जोशी, महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, महामंत्री राजेन्द्र शाह, महामंत्री नवीन जोशी, गोदावरी थापली, गढवाल मण्डल मीडिया प्रभारी गरिमा दसौनी, पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, महन्त विनय सारस्वत, जसविन्दर सिंह गोगी, विजयपाल रावत, प्रवक्ता सूरत सिंह नेगी, सुजाता पाॅल, संदीप चमोली, डाॅ0 विजेन्द्र पाल, विशाल मौर्य, अमरजीत सिंह, विनीत प्रसाद भट्ट, रौबिन त्यागी, कपिल भाटिया, विकास नेगी, दर्शन लाल, सुनित सिंह राठौर, सावित्री थापा, बाला शर्मा, अनिल बसनेत, अजय रावत, गुलशेर मुन्ना आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *