उत्तराखण्ड

अलकनंदा नदी का बड़ा जलस्तर प्रचंड वेग से बह रहा अलकनंदा का पानी

बद्रीनाथ,

प्रदेश के उच्च हिमालई क्षेत्र अलकनंदा घाटी के अलका पुरी देवताल में लगातार बढ़ रहे तापमान और मानसूनी की बारिश के चलते बद्रीनाथ धाम में बहने वाली अलक नन्दा नदी का जल स्तर आज दोपहर बाद एक बार फिर से बड़ गया है, बदरी पुरी में ब्रह्म कपाल छेत्र में अलक नन्दा नदी का जल प्रवाह प्रचंड वेग के साथ आगे बड़ रहा है, जिसके चलते बद्रीनाथ धाम के पुराने बाजार सहित पंडा गली में तेज कटाव का खतरा बड़ गया है, आप इन तस्वीरों में देख सकते है ।अलक नन्दा नदी किस तरह प्रचंड प्रवाह के साथ आगे बड़ रही है, एतियात के तौर पर ब्रह्म कपाल छेत्र के और नदी किनारे के सभी स्थलो पर तीर्थ यात्रियों की आवाजाही रोक दी गई है, बदरी पुरी के होटल कारोबारी राम नारायण भंडारी ने बताया की आज उमस भरी दोपहर के साथ अलकापुरी छेत्र में बढ़ती गर्मी से ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे है जिसका परिणाम अलक नन्दा नदी का जल स्तर इस तरह बढ़ गया है।

बद्रीनाथ धाम में इस बार पहले से ज्यादा गर्मी और उमस हो रही है लिहाजा सावन मास में भी धाम में गर्मी का जबरदस्त एहसास हो रहा है, इस तरह की प्राकृतिक घटना उच्च हिमालई छेत्र अलका पुरी बांक,अरवा नाला छेत्र में तापमान वृद्धि के चलते हो रही है।

Show More

Related Articles