spot_img
spot_img
Homeउत्तराखण्डश्रद्वाजली:प्रथम प्रधानमंत्री स्व0 पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं...

श्रद्वाजली:प्रथम प्रधानमंत्री स्व0 पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्वाजली

उत्तराखण्ड प्रदेष कांग्रेस मुख्यालय में देष के प्रथम प्रधानमंत्री स्व0 पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेता को भावभीनी श्रद्वाजली अर्पित की। इस अवसर पर प्रदेष कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  करन माहरा ने स्व0 नेहरू  के जीवन पर बोलते हुए कहा कि नेहरू  सच्चे देष भक्त थे उनके नेतृत्व में देष ने नये आयाम स्थापित किये। माहरा ने कहा कि नेहरू  के नेतृत्व में देष के विकास को एक नई दिषा मिली। उन्होंने कहा कि वह नेहरू जी ही थ्ज्ञे जिन्होंने एक मजबूत भारत की आधारषिला रखी। नेहरू जी के नेतृत्व में देष के अन्दर लोकतंत्र एवं धर्म निरपेक्षता की जड़ें मजबूत हुई। माहरा ने कहा कि महात्मा गांधी और पंडित जवाहर नेहरू  के नेतृत्व में पूरा देष आजादी के लिए संघर्श कर रहा था और दूसरी तरफ ब्रिटिष सेना द्वारा उनके आन्दोलन को कुचलने काम किया जा रहा था। परन्तु उनकी सूझबूझ से देष आजादी के मार्ग पर अग्रसर हुआ। उन्होंने कहा कि आज भारत देष की गिनती विकसषील देषों में होती है जो नेहरू  की ही देन है।

माहरा ने कहा कि सर्वपल्ली राधाकृश्णन ने कहा था’’ जवाहरलाल नेहरू हमारी पीढ़ी के एक महानतम व्यक्ति थे। वह एक ऐसे अद्वितीय राजनीतिज्ञ थे, जिनकी मानव-मुक्ति के प्रति सेवाएं चिरस्मरणीय रहेंगी। स्वाधीनता-संग्राम के योद्वा के रूप में वह यषस्वी थे और आधुनिक भारत के निर्माण के लिए उनका अंषदान अभूतपूर्व था। उन्होंने कहा स्वतंत्रता के इतिहास में नेहरू का अपना एक विषेश स्थान है’’।
माहरा ने कांग्रेस कार्यकर्ताआंे का आह्वान करते हुए कहा कि आज देष नाजुक स्थिति से गुरज रहा है और आज कुछ लोग पंडित नेहरू द्वारा स्थापित संस्थाओं को समाप्त करना चाहते है परन्तु उन्हें यह नही भूलना चाहिए कि पंडित नेहरू ने भारत को तीसरी शक्ति के रूप में खड़ा करने का काम किया था। गुट निरपेक्ष आन्दोलन की स्थापना एक अद्वितीय मिसाल है। पंचवर्शीय योजनाओं को लागू करके विकास का एक मांडल प्रस्तुत करने का काम पंडित जी ने किया था। आज भी पंडित जी के पंचषील के सिद्वान्तों को पूरा विष्व मानता है। माहरा ने कहा कि आज हम कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि जनता के बीच में जाकर कांग्रेस के गौरवषाली नेताओं एवं उनकेे इतिहास को जन-जन तक पहुॅचाने का काम करें। उन्हांेने कहा कि दुर्भाग्य से देष की कमान ऐसे हाथों में है जो देष को जाति धर्म के नाम पर बॉटने का काम कर अपना राजनीतिक स्वार्थ सिद्व करना चाहते है।

इस अवसर पर प्रदेष कांग्रेस कमेटी के सदस्यता अभियान के प्रदेष अध्यक्ष राजेन्द्र भण्डारी, गढ़वाल मण्डल मीडिया प्रभारी गरिमा महरा दसौनी,, महानगर अध्यक्ष लाल चन्द षर्मा, प्रवक्ता दीप वोहरा, विनोद चौहान, मोहन काला, षान्ति रावत, वसी जैदी, टीका राम पाण्डेय,  अनुराधा तिवाडी, साधना तिवाडी, षैलेन्द्र करगेती, राकेष चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular