spot_img
spot_img
Homeउत्तराखण्डवृद्धा पेंशन लागू कर धामी ने धोए अपने पुराने मुख्यमंत्री के पाप...

वृद्धा पेंशन लागू कर धामी ने धोए अपने पुराने मुख्यमंत्री के पाप :हरीश रावत

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के  फैसले का स्वागत करते हुए कांग्रेस नेता हरीश रावत ने ट्वीट करते हुए लिखा ‘कांग्रेस सरकार के समय में यह पेंशन पति-पत्नी, दोनों को यदि वो 60 साल से ऊपर की उम्र के हैं, दिए जाने का निर्णय लिया गया था, हजारों लोग इससे लाभान्वित हुए थे, भाजपा की सरकार ने केवल एक परिवार-एक पेंशन का नियम लागू कर हजारों महिलाओं से उनकी पेंशन छीन ली थी, यदि आप पूर्णतः पाप धोना चाहते हो तो जिस दिन से ऐसी पात्र महिला की पेंशन बंद हुई है, उसको उसी दिनांक से पुनः प्रारंभ कर उस का भुगतान किया जाए ।

मुख्यमंत्री  धामी के आदेश पर समाज कल्याण विभाग की वृद्धावस्था समेत अन्य पेंशन योजनाओं से इसकी शुरुआत हुई है. राज्य में वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत अब पति और पत्नी दोनों को लाभ मिलेगा. साथ ही वृद्धावस्था, निराश्रित विधवा भरण पोषण अनुदान और दिव्यांग पेंशन की राशि प्रतिमाह 1200 रुपये से बढ़ाकर 1400 रुपये कर दी गई है. वृद्धावस्था पेंशन योजना में पात्र परिवार के वृद्ध दंपती को साल में 14400 के स्थान पर 33600 रुपये की राशि मिल सकेगी ।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular