सीएम पुष्कर धामी पहुंचे हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट, पूर्व मंत्री और महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी का जाना हाल
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंत्री मोहन सिंह गांववासी की कुशलक्षेम जानने के लिए हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट पहुंचे । मुख्यमंत्री धामी ने अस्पताल पहुंचकर मोहन सिंह गांववासी से मुलाकात की तथा उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली । मुख्यमंत्री ने मोहन सिंह गांववासी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की ।
वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी तथा उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी की कुशलक्षेम जानने के लिए हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट पहुंचे । मुख्यमंत्री धामी ने अस्पताल पहुंचकर सुशीला बलूनी से मुलाकात की तथा उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली । मुख्यमंत्री ने सुशीला बलूनी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की ।